महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की खाना बनाने की रिक्वेस्ट का ऐसा जवाब दिया कि देखते ही देखते उनका ट्वीट वायरल हो गया। 

मुंबई: सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो ऐसे पोस्ट्स करते हैं कि लोग उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसके बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया कि उनकी पत्नी ने बारिश में उनसे खाना बनाने में मदद मांगी। इसके बाद उन्होंने काफी मजेदार रिप्लाई कर दिया। 

Scroll to load tweet…

उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर ट्वीट की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि वीकेंड पर बारिश के दौरान मेरी पत्नी ने खाना बनाने में मदद मांगी। इसके बाद मैंने उसे ये तस्वीर भेज दी। साथ में लिखा कि मैं ऐसे काम करता हूं। अगर आप फिर भी चाहती हैं तो मैं खाना बनाने के लिए तैयार हूं। 

दरअसल, इस तस्वीर में एक शख्स आयरन से रोटी बनाता नजर आ रहा है। इस ट्वीट के बाद लोगों ने इसे काफी पसंद किया। अभी तक इसे हजारों बार रीट्वीट किया गया। साथ ही इसपर कई जोक्स भी क्रैक किये गए। 


Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…