अक्सर आपने गाय को दूध देते या फिर सड़क पर यूं हीं चलते देखा होगा लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि गाय कैट वॉक करे।
हटके डेस्क। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते। बेजुबान जानवरों के कुछ ऐसे मोमेंट कैमरे में कैद हो जाते हैं जो सुर्खियां बन जाते हैं। अक्सर आपने गाय को दूध देते या फिर सड़क पर यूं हीं चलते देखा होगा लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि गाय कैट वॉक करे। जी हां हम बिल्कुल सही कह रहे हैं।
पहले आप ये वीडियो देखिए
Scroll to load tweet…
सड़क पर चल रही इस गाय की चाल देख आप भी यही कहेंगे कि ये किसी मॉडल से कम नहीं है फर्क बस इतना है कि ये गाय किसी स्टेज पर नहीं चल रही। 6 सेकेंड का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गाय की चाल पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाय रैंप वॉक करते हुए चल रही है। गाय का एक एक कदम आपको हैरान कर देगा। शायद ही पहले आपने ऐसा वीडियो देखा होगा।
