न्यूयॉर्क में रहने वाले एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते को मरने के लिए छोड़ दिया। उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया लेकिन कुत्ते की हिम्मत ऐसी थी कि वो विपरीत परिस्थिति में भी जिंदा रह गया। 

न्यूयॉर्क: दुनिया में कुछ लोग शौक से जानवर पालते हैं। कुछ जानवरों से प्यार करते हैं, इसलिए उन्हें पालते हैं। लोगों के साथ रहते हुए जानवर भी लोगों के घर का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो जानवरों को पाल तो लेते हैं लेकिन उनकी देखभाल करने से पीछे हट जाते हैं। ऐसे ही एक गैरजिम्मेदार शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के बूढ़ा होते ही उसे मरने के लिए छोड़ दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेहद कमजोर थी हालत 
न्यूयॉर्क में रहने वाले एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते जोए के बूढ़ा होने पर उसे खाना देना बंद कर दिया। जोए को मरने के लिए शख्स ने जंजीर से बांध दिया। कुत्ते पर अचानक एक डिलीवरी बॉय की नजर पड़ी, जिस कारण उसकी जान बच पाई। जब कुत्ते को आजाद किया गया तो देखा गया कि उसका एक पैर कुतरा हुआ है। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। 

डॉक्टर्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा 
क्लिनिक ले जाने के बाद कुत्ते का इलाज शुरू किया गया। उसके आधे कुतरे पैरों में पट्टी की गई। डॉक्टर्स ने पाया कि कुत्ते को कई दिनों से खाना नहीं दिया गया था। इस कारण 9 साल का जर्मन शेफर्ड काफी कमजोर हो गया था। लेकिन सबसे ज्यादा चौकाने वाला खुलासा अभी बाकी था।

पेट में मिली पैरों की हड्डी 
सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स के मुताबिक, जोए को काफी समय से खाने को नहीं दिया गया था। जब उसका एक्स रे करवाया गया तो पता चला कि उसके पेट में वैसी हड्डियां हैं जो जर्मन शेफर्ड के पैरों में होती है। जिसका मतलब था कि जोए ने जिंदा रहने के लिए अपना ही पैर खा लिया था।

हो सकती थी मौत 
जोए ने अपनी भूख मिटाने के लिए अपना ही पैर खा लिया। अगर उसे समय पर हॉस्पिटल नहीं लाया गया होता, तो उसकी मौत भी हो सकती थी। जानकारी के मुताबिक, जोए के मालिक को एनिमल एब्यूज के लिए जेल भेज दिया गया है। फिलहाल जोए अस्पताल में आराम कर रहा है।