दुनिया में बॉडी शेमिंग के कई मामले सामने आते हैं। लोग बिना सोचे समझे किसी के फिगर पर कमेंट कर देते हैं। लेकिन इसके बाद सामने वाले पर क्या असर पड़ता है, ये कोई नहीं सोचता। लेकिन चीन में ऐसी हरकत एक शख्स को मौत के मुंह तक लेकर चला गया। 

चीन: प्रेमी-प्रेमिका के बीच मजाक चलता रहता है। लेकिन अगर ये मजाक सीरियस हो जाए तो चिंता का विषय बन जाता है। अब देखिये ना, चीन के हेनान में रहने वाले एक शख्स को क्या पता था कि अपनी प्रेमिका के मोटापे का मजाक उड़ाना उसकी मौत का कारण बन जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


आइसक्रीम खाना चाहती थी प्रेमिका 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 14 अगस्त की है। कपल मार्केट में घूम रहा था। तभी गर्लफ्रेंड ने आइसक्रीम खाने की बात कही। इसे सुनकर प्रेमी ने उसके मोटापे का मजाक बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़के ने लड़की को आइसक्रीम खाकर और मोटी हो जाने की बात कही। साथ ही लड़की के फिजिकल अपीयरेंस को लेकर भी उसने कई बातें कही। दोनों की इस बात पर बहस हो गई। जिसके बाद लड़की को गुस्सा आ गया और वो वहां से आगे बढ़ गई। 

दुकान से कैंची खरीदी फिर... 
प्रेमिका ने अपना मजाक बनने के बाद पहले तो शांति रखी। इसके बाद वो बगल की दुकान में गई और वहां से कैंची खरीदी। अपने प्रेमी के पास वापस लौटकर लड़की ने कैंची से प्रेमी को गोद डाला। इसके बाद आसपास भगदड़ मच गई। प्रेमी खून से लथपथ नीचे पड़ा था। 

नहीं बचा पाए डॉक्टर्स 
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को अरेस्ट कर लिया और लड़के को हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण लड़के की जान नहीं बचाई जा सकी। 

एक महीने से कर रहे थे डेट 
इस कपल की मुलाकात एक महीने पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों को एक-दूसरे से पहली मुलाक़ात में ही प्यार हो गया था। लेकिन दोनों को पता नहीं था कि इस प्यार का ऐसा अंजाम होगा।