वैसे तो लोग जानवरों के हक के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन असलियत आए दिन आम जिंदगी और सोशल मीडिया पर दिख जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हथिनी की ऐसी फोटो वायरल हुई, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

श्रीलंका: सोशल मीडिया पर वायरल हुई हथिनी की इस मार्मिक तस्वीर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तस्वीर में दिख रही हथिनी काफी कमजोर नजर आ रही थी। लेकिन फिर भी हथिनी से लगातार 10 दिनों से परेड करवाई जा रही थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जबरदस्ती करवाया जा रहा था काम 
श्रीलंका में होने वाले परहेरा फेस्टिवल में 70 साल की टिकिरी हथिनी भी हिस्सा लेने वाली है। उसे हर दिन टॉर्चर करने वाले उसके मालिक ने वैसे तो हथिनी की हालत छिपाने के लाख उपाय किये, फिर भी असलियत सोशल मीडिया पर आ ही गई। हथिनी को भूखे रखा जाता था, जिसके कारण उसकी हड्डियां साफ दिखाई देने लगी हैं। 


पूरी रात करवाया जा रहा था काम 
टिकिरी की ऐसी हालत होने के बावजूद उससे महोत्सव में पूरी रात काम करवाया जाता था। उसे कई-कई किलोमीटर्स चलाया जाता था। इस दौरान उसपर भारी कपड़े डाले जाते थे। साथ ही उसपर मालिक भी बैठ जाता था। कपड़ों के कारण लोगों को उसकी हालत पता नहीं चल पाती थी। 


वर्ल्ड एलीफैंट डे पर सामने आई फोटो 
12 अगस्त को जब पूरी दुनिया विश्व हाथी दिवस मना रही थी, तब सोशल मीडिया पर टिकिरी की फोटो आई। उसकी हालत देख लोगों का दिल पसीज गया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सभी हाथी के मालिक और परेड के आयोजकों के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहे हैं।