भारत में भले ही स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं, जिनका साफ-सफाई से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं होता। ऐसा ही एक शख्स रहता था मलेशिया के बुकिट गेडोंग फ्लैट में। 

मलेशिया: इंसान चाहे बाहर कितनी भी गंदगी फैला दे, अपने घर को साफ रखता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें सफाई का मतलब ही नहीं पता। चाहे गंदगी से कितनी भी बदबू आए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे ही एक शख्स से पाला पड़ा बुकिट गेडोंग फ्लैट में रहने वाले लोगों का। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से आती थी बदबू 
ये फ्लैट हैंग धामिन का है। कुछ समय पहले उन्होंने अपना फ्लैट एक युवक को रेंट पर दिया था। ये युवक किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। घर रेंट पर देने के बाद हैंग को समय से किराया मिल रहा था। लेकिन कुछ समय के बाद लोगों को उस घर से दुर्गन्ध आने लगी। किराएदार किसी को भी अपने घर के अंदर नहीं आने देता था। पहले लोगों ने सोचा कि दुर्गन्ध कम हो जाएगी लेकिन धीरे-धीरे बदबू असहनीय हो गई।

अचानक घर में ताला लगाकर हुआ गायब 
हैंग ने किरायेदार से बदबू के बारे में पूछा तो उसने बात को घुमा दिया। इसके कुछ दिनों बाद लोगों का बिल्डिंग में रहना मुश्किल हो गया। एक दिन अचानक युवक घर लॉक कर भाग गया। इसके बाद हैंग ने पुलिस को बुलाया और उनके सामने घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाते ही सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। 

गंदगी का अंबार 
अंदर जाते ही लोगों ने वहां गंदगी एक अंबार देखा। कुछ अंबार तो घर की छत तक पहुंच गया था। इसे देख सभी हैरत में पड़ गए कि युवक इतनी गंदगी में कैसे रह पा रहा था। दरवाजा खुलने के बाद हैंग ने अपने दोस्तों के साथ घर की सफाई शुरू की। इस दौरान कचरे से उन्हें बिल्ली के दो बच्चे भी मिले। हैंग के मुताबिक, किरायेदार के जाने से उनके पैसे डूब गए। किसी को नहीं पता वो कहां गया। फिर भी अब सभी सफाई के कारण सुकून से हैं। हैंग ने गंदे कमरे का वीडियो भी बनाया। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोग इस किरायेदार को जमकर कोस रहे हैं।