बिहार के सहरसा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान खींचा। यहां रहने वाले एक शख्स ने पहले घोड़ी को बेटे की तरह पाला। अब घोड़ी के बर्थडे पर 50 पाउंड का केक कटवाया है, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। 

हटके डेस्क: दुनिया में ऐसे कई मामले आते हैं जब लोग अपने पालतू जानवर से प्यार के मामले में कोई भी हद पार कर देते हैं। कहीं लोग पालतू जानवरों के नाम पर वसीयत लिख जाते हैं तो कहीं इन जानवरों के लिए आलीशान घर बनवा देते हैं। अब बिहार के सहरसा से एक शख्स का जानवर प्रेम सामने आया है, जहां उसने अपनी घोड़ी के बर्थडे पर काफी बड़ी पार्टी दी। इस पार्टी में उसने 50 पाउंड का केक काटा। साथ ही पुरे गांव को पार्टी दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भोज का आयोजन 
सहरसा में रहने वाले गोलू यादव ने अपनी घोड़ी के बर्थडे पर काफी बड़ी पार्टी दी। इसमें उन्होंने अपने घोड़ी के जन्मदिन पर 50 पौंड का केक कटवाया। गोलू यादव ने इस घोड़ी का नाम चेतक रखा है। चेतक के जन्मदिन पर गांव में बड़ी पार्टी दी। इसमें पूरे गांव को भोज दिया गया। गोलू यादव काफी बड़े पशु प्रेमी हैं। 

बच्चे की तरह पाला 
गोलू यादव ने अपनी घोड़ी को बेटे की तरह पाला है। उसे दूध पिलाने के लिए गोलू यादव ने अलग से गाय पाल कर रखा है। उसी का दूध चेतक को पिलाया जाता है। गोलू कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते लेकिन चेतक के जन्मदिन पर उन्होंने पुरे गांव को न्योता दिया। 

6 महीने से पालकर किया बड़ा 
गोलू यादव चेतक को तब लेकर आए थे जब वो 6 महीने का था। इसके बाद चेतक को सिर्फ चना, जौ, बाजरा और हलवा खिलाकर पाला। बेटे की तरह पालकर उन्होंने चेतक को बड़ा किया। इस बर्थडे पार्टी के जरिये वो लोगों को सन्देश देना चाहते थे कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं। उन्हें भी परिवार की तरह ट्रीट करना होता है।