वैसे तो भारत में एक ही स्वर कोकिला हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा, जिसकी मधुर आवाज सुनकर सभी मदहोश हो रहे हैं। 

वेस्ट बंगाल: सोशल मीडिया पर बारपेटा टाउन नाम के पेज पर एक महिला का वीडियो शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेशन पर काम करने वाली एक महिला लता मंगेशकर का फेमस गाना गुनगुनाती सुनी जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये वीडियो रानाघाट रेलवे स्टेशन पर बनाया गया है। इस वीडियो में महिला 1972 में रिलीज फिल्म शोर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गुनगुनाती नजर आ रही है। उसकी आवाज ने सोशल मीडिया पर सभी को मत्रमुग्ध कर दिया है।

अभी तक इस वीडियो को साढ़े 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस महिला को भारत की दूसरी स्वर कोकिला भी बुला रहे हैं। कई लोगों ने इस महिला की आवाज को सही पहचान मिलने की भी बात कही है।