ब्रिटेन में रहने वाले एक सीरियल रेपिस्ट को 48 मर्दों के साथ रेप करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस शख्स पर 190 रेप केसेज दर्ज किए थे। लेकिन उनमें सबूत 48 के खिलाफ मिले। 

ब्रिटेन: दुनिया में ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी सुरक्षित नहीं हैं। ब्रिटेन में रहने वाले इंडोनेशिया के एक स्टूडेंट को अपने फ़्लैट में बहला-फुसलाकर मर्दों को ले जाने और फिर उनका रेप करने का आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। ये सीरियल रेपिस्ट अपने मासूम चेहरे के पीछे खूंखार इरादे छिपाकर रखता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देर रात करता था शिकार की खोज 
रेपिस्ट की पहचान 36 साल के रेनहार्ड सिनगा के रूप में हुई। रेनहार्ड मैनचेस्टर में देर रात अपने घर से निकलकर क्लबों के बाहर घूमा करता था। वहां वो मर्दों को ढूंढता था जो पहले से नशे में होते थे। उसके बाद इन लोगों को रेनहार्ड और ज्यादा शराब पिलाने का लालच देकर अपने घर ले जाता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था। 

कोर्ट ने घोषित किया खूंखार 
रेनहार्ड पर कुल 190 लोगों ने रेप का आरोप लगाया था। इनमें से 48 मामलों में सबूत मिले, जिसके आधार पर कोर्ट ने उसे खूंखार रेपिस्ट करार दिया। इसके साथ ही उसे उम्रकैद सुनाई गई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई पीड़ितों ने बताया कि रेनहार्ड नशे में उनके साथ बेहद खौफनाक काम करता था। जितना ज्यादा दर्द होता, रेनहार्ड को उतनी ज्यादा ख़ुशी मिलती। 

रेप करने से पहले पिलाता था शराब 
वहीं सुनवाई में कई पीड़ितों ने बताया कि रेनहार्ड उनके साथ रेप करने से पहले उन्हें ढेर सारी शराब पिलाता था। कई लोगों को तो याद भी नहीं है कि कब रेप किया गया। लेकिन जब होश में आए तो खुद को दर्द से छटपटाता पाया। कई लोगों ने उसे हैवान घोषित किया।