महाराष्ट्र के सारंगखेड़ा में लगे चेतक उत्सव में कई घोड़े आए थे। लेकिन इसमें लोगों का ध्यान खींचा एक ऐसे घोड़ ने, जिसकी कीमत में एक आम इंसान कई फ्लैट और गाड़ियां ले ले। 

महाराष्ट्र: दुनिया में वैसे तो कई महंगे जानवर हैं। लेकिन हम जिस घोड़े के बारे में बात कर रहे हैं जिसकी कीमत के अलावा उसकी खासियत भी उसे मशहूर कर रही है। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के सारंगखेड़ा में चल रहे चेतक उत्सव में आए एक घोड़े की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब से आया था उत्सव में
इस घोड़े का नाम शान है। उसके मालिक तारा सिंह उसे पंजाब के अमृतसर से उत्सव में महाराष्ट्र लेकर गए थे। शाम मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है। इसकी खासियत इसकी स्पीड है। इंडिया की घुड़दौड़ के चैंपियन शान की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। यानी ये घोड़ा देश में दौड़ने वाले सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से भी तेज दौड़ता है। 

हैरत करने वाली है कीमत
चेतक उत्सव में देश के अलग-अलग हिस्सों से घोड़े आए थे। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित अलग-अलग राज्यों के 500 घोड़े पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा शान की ही हुई। इसकी कीमत रखी गई 10 करोड़ रुपए। शान की उम्र 5 साल है। वहीं इसकी ऊंचाई साढ़े 5 फीट है। 

चैंपियन है शान 
शान अभी तक पांच बार बार घुड़सवारी का चैंपियन रह चुका है। वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में में आयोजित मेलों में शान ने कई चैंपियनशिप जीती है। बात अगर शान की डायट की करें, तो इसे हर दिन 100 ग्राम देसी घी खिलाया जाता है। साथ ही इसकी डाइट में चने और जौ शामिल है। वहीं हर दिन ये 500 का चारा खाता है।