आपने एक से एक विचित्र बातें सुनी होंगी, पर यह नहीं सुना होगा कि दुनिया में कोई ऐसा भी होटल है, जहां से आप पलक झपकते दूसरे देश में चले जाएंगे। 

पेरिस। कहीं भी बाहर जाने पर ठहरने के लिए सबसे मुफीद जगह होटल ही होता है। होटल भी तरह-तरह के हैं। कुछ होटल तो ऐसे हैं, जो अपनी खासियत के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं। लेकिन यहां हम जिस होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, वह कुछ ऐसा है जिसके बारे में शायद ही आपको कोई अंदाज हो। यह एक ऐसा होटल है, जहां पलक झपकते ही आप एक देश से दूसरे देश में चले जाएंगे। यह ऐसा होटल है, जहां बार तो एक देश में है, पर बाथरूम दूसरे देश में। सबसे अचरज की बात यह है कि एक ही कमरे में एक बेड एक देश में है तो दूसरा बेड दूसरे देश में। जी हां, यह सच है। आप भी इस होटल की सैर कर सकते हैं और सब कुछ अपनी आंखों से देख सकते हैं। इस होटल का नाम है फ्रांको-सुइसे जो फ्रांस और स्विटरजरलैंड की सीमा पर ला क्योर इलाके में स्थित है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो पते हैं इस होटल के
इस होटल की सबसे खास बात यह है कि फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा इसके बीचोबीच होकर गुजरती है। इसलिए इसके दो पते हैं। इस होटल के अंदर जाते ही आप एक साथ दो देशों में पहुंच जाते हैं। होटल की डिजाइन भी कुछ इस तरह से बनाई गई है कि एक ही जगह के कुछ हिस्से फ्रांस तो कुछ स्विट्जरलैंड में पड़ते हैं। इस होटल का बार जहां स्विट्जरलैंड में पड़ता है तो बाथरूम फ्रांस में।

होटल के कमरों को भी बांटा गया है दो हिस्से में
इस होटल के कमरों को भी कुछ इस तरह बनाया गया है कि उसका आधा हिस्सा फ्रांस में पड़े तो आधा स्विट्जरलैंड में। डबल बेड भी कुछ इसी तरह से लगाए गए हैं कि आदमी एक बेड से उठे तो फ्रांस में हो और वहां से उठे तो स्विट्जरलैंड में। हर कमरे को सजाने में दोनों देशों का ख्याल रखा गया है।

दुनिया भर से आते हैं लोग
होटल की इस खासियत के बारे में जानकर दुनिया भर से यहां लोग आते हैं। यह होटल अक्सर टूरिस्ट्स से भरा ही रहता है। यहां कमरा बुक करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस होटल में फ्रांस और स्विट्जरलैंड, दोनों देशों की संस्कृति के अनुसार गेस्ट्स का स्वागत किया जाता है। साथ ही, खाने-पीने में भी दोनों देशों की चीजों को प्रमुखता दी जाती है। दोनों देशों के प्रमुख व्यंजन मेन्यू में रखे जाते हैं।