टेक्सास में रहने वाले एक कपल के अंधे और बहरे कुत्ते का  खिलौना चुरा कर दो लोमड़ियां भाग गईं, जिसका पता सिक्युरिटी कैमरे की फुटेज से चला। 

टेक्सास।  टेक्सास में रहने वाले एक कपल के अंधे और बहरे कुत्ते का खिलौना दो लोमड़ियां चुरा कर ले भाग गईं। यह उस कुत्ते का बहुत प्यारा खिलौना था। जब उसके मालिक काम पर जाते तो कुत्ता उसी खिलौने से खेलता रहता जो एक डॉल्फिन के जैसा था। खिलौना नहीं मिलने से कुत्ता बहुत उदास रहने लगा था। जब उसके मालिक ने उसे खिलौना खोज कर देना चाहा तो वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सिक्युरिटी कैमरे की फुटेज खंगाली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैमरे की फुटेज में दिखी लोमड़ियां
कुत्ते की मालकिन लॉरा हाउस ने कहा कि यह कुत्ता उनके लिए बहुत प्यारा है और वह उसे उदास नहीं देख सकतीं। कुत्ता तो बेचारा पहले से ही अंधा और बहरा है। वह डॉल्फिन खिलौने से खेलकर जी बहलाता था। यह खिलौना उसे बहुत पसंद था। कुत्ते के पसंदीदा खिलौने का पता लगाने के लिए उन्होंने जब सिक्युरिटी कैमरे के फुटेज को खंगलवाया तो उन्हें खिलौने के चोर का पता लग गया। ये दो लोमड़ियां थीं जो खिलौना लेकर भाग रही थीं।

पहले काफी तलाश की
लॉरा हाउस ने कहा कि वह और उनके पति ग्राहम डोनोवन ने खिलौना स्क्वीक डॉल्फिन की बहुत तलाश की। उनके अंधे और बहरे कुत्ते को इससे खेलना बहुत पसंद था। उनका कुत्ता बहुत उदास हो गया था और दूसरा कोई खिलौना लेने को तैयार नहीं था। तबउन्होंने जॉर्जटाउन घर के बाहर सुरक्षा कैमरे के फुटेज को देखा। 

नहीं मिला खिलौना
हाउस ने कहा कि डॉल्फिन कुत्ते का सबसे प्यारा खिलौना है। लोकिन लोमड़ियां उसे लेकर कहां चली गईं, यह पता नहीं चला। लॉरा ने कहा कि अब वैसा खिलौना मिलना आसान नहीं है, इससे वह कुछ निराश हो गई हैं।

पड़ोसियों को कहा नजर रखें
लॉरा हाउस ने अपने पड़ोसियों से कहा है कि वे जरा नजर रखें और खिलौने को ढूंढने में उनकी मदद करें। हो सकता है, लोमड़ियों ने उसे कहीं गिरा दिया हो।