आमतौर पर कुछ ही परिंदे होते हैं, जो इंसानों की हरकतें दुहरा पाते हैं। हालांकि हर पशु-पक्षी की अपने सोचने-समझने की झमता होती है। लेकिन इस पक्षी की चतुराई देखकर यूजर हैरान हैं। इस पक्षी को जब प्यास लगी, तो इसने खुद अपनी चोंच से नल खोला और पानी पीया।

पशु-पक्षियों की अपनी एक भाषा और समझ होती है। हालांकि कई पशु-पक्षी इंसानों की हरकतों की कॉपी कर लेते हैं। वे इंसानों को देख-देखकर उन्हें दुहरा लेते हैं। अब इस पक्षी को देखिए! इसकी चतुराई ने सबको हैरान कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद नल खोकर पीया पानी...
जब इस इस पक्षी को प्यास लगी, तो ये नल के पास पहुंचा। अपनी चोंच ने नल की टोटी खोली। फिर पानी पीने लगा। क्या यह पक्षी दुबारा ऐसा कर पाता है? यह देखने वहां मौजूद शख्स ने टोटी बंद कर दी। यह देखकर पक्षी दुबारा टोटी के पास पहुंचा और उसे खोल दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है।

इस वीडियो को फनी गॉर्जियस एनिमल्स(Funny Gorgeous Animals) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।

Scroll to load tweet…