चीन से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को जोर से हंसने के कारण सीधे डॉक्टर के पास जाना पड़ा। दरअसल, हंसने के कारण उसका मुंह खुला रह गया और बंद ही नहीं हुआ।  

चीन: हंसना स्वास्थ्य के लिए फायदेमन्द होता है। डॉक्टर्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। लेकिन चीन में रहने वाली एक महिला को हंसना महंगा पड़ गया। अपनी हंसी के कारण उसे सीधा डॉक्टर के पास जाना पड़ा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब आप सोच रहे होंगे कि हंसने के कारण महिला डॉक्टर के पास क्यों पहुंच गई? दरअसल, ये महिला चीन के गुएंगडोंग जिले में ट्रेन से ट्रेवल कर रही थी। सफर के दौरान वो अपनी एक दोस्त के साथ बातचीत कर रही थी। तभी किसी बात पर उन्हें हंसी आ गई। महिला इतनी जोर से हंसी कि उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया। इस कारण उसका जबड़ा ही बंद नहीं हुआ। 

ट्रेन में मौजूद कई लोगों ने उसका जबड़ा बंद करने की कोशिश की लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। महिला की किस्मत अच्छी थी कि उस ट्रेन से एक डॉक्टर भी ट्रेवल कर रहा तह। जब उसे महिला के बारे में पता चला तो वो सीधे उसकी बॉडी में पहुंचा। महिला की हालत काफी खराब थी। वो ना तो बोल सकती थी ना ही उसका मुंह बंद हो रहा था। एक बार के लिए सबको लगा कि महिला को हार्ट अटैक आ गया है। लेकिन जब डॉटर ने जांच की तो पता चला कि जोर से हंसने के कारण उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया था। इस कारण उसका मुंह बंद नहीं हो पा रहा था। 

डॉक्टर ने काफी देर तक महिला को ठीक करने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार महिला के जबड़े को फिक्स कर दिया गया। ट्रेन से उतरने के बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। बाद में पता चला कि महिला के साथ ये दिक्कत पहले भी हो चुकी थी। उसकी दोस्त ने बताया कि इससे पहले जब महिला प्रेग्नेंट थी, तब उल्टियां करते हुए भी उसका जबड़ा हिल गया था। उस समय भी उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।