दुनिया में वैसे तो कई चर्चित मस्जिद हैं लेकिन कुछ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं में शामिल हैं ये 7 मस्जिद जिन्हें देख आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।

हटके डेस्क. भारत में लंबे समय से चल रहे अयोध्या-बाबरी-मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए विवादित जमीन हिन्दुओं को दे दी और मुस्लिमों को मस्जिद के लिए 5 एकड़ देने की घोषणा की। अगर इस जमीन पर मस्जिद बनी तो ये एशिया में बनने वाली सबसे बड़ी मस्जिद होगी। आज हम आपको पुरी दुनिया में मौजूद सबसे खूबसूरत मस्जिदों की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। दुनिया में वैसे तो कई चर्चित मस्जिद हैं लेकिन कुछ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं में शामिल हैं ये 7 मस्जिद जिन्हें देख आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रैंड मस्जिद: सऊदी अरब की ग्रैंड मस्जिद काफी बड़ी है। इसमें एक साथ 40 लाख लोग नमाज पढ़ सकते हैं। यह मस्जिद 38 लाख स्क्वायर फीट में बनी हुई है। इसे 2007 में तैयार किया गया था।

नूर-अस्तना मस्जिद: कजाखस्तान में स्थित नूर-अस्तना मस्जिद अपने गोल्डन गुंबद के लिए मशहूर है।

बादशाही मस्जिद: पाकिस्तान में वैसे तो कई मस्जिद हैं। लेकिन लाहौर के बादशाही मस्जिद सबसे मशहूर है। ये मस्जिद काफी पुरानी है। इसका निर्माण 1673 में हुआ था। इसकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।

सुल्तान सलाहुद्दीन अब्दुल अजीज शाह मस्जिद: मलेशिया के सुल्तान सलाहुद्दीन अब्दुल अजीज शाह मस्जिद की काफी तारीफ होती है। इस मस्जिद को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुँचते हैं।

ब्लू मस्जिद: अफगानिस्तान की ब्लू मस्जिद काफी खूबसूरत है।यह मस्जिद अपने नीले रंग की वजह से जानी जाती है।

अल-मस्जिद अन नवाबी: सऊदी अरब में कई मस्जिद हैं जो अपने साइज और डिजाइन के लिए मशहूर हैं । इन्हीं में से एक है अल-मस्जिद अन नवाबी। ये मस्जिद अपनी कारीगरी के लिए मशहूर है।

पुत्रा मस्जिद: मलेशिया की पुत्रा मस्जिद काफी खूबसूरत है। ये मस्जिद पानी के बीचोबीच बनी है। इसकी खूबसूरती लोगों को यहां खींचकर ले आती है।