प बंगाल में नंदीग्राम को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला उनके दाहिने हाथ माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी से है। ऐसे में इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, एक संपत्ति के मामले में सुवेंदु ममता से आगे निकल गए हैं।

कोलकाता. प बंगाल में नंदीग्राम को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला उनके दाहिने हाथ माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी से है। ऐसे में इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, एक संपत्ति के मामले में सुवेंदु ममता से आगे निकल गए हैं। सुवेंदु के पास ममता से 5 गुना ज्यादा संपत्ति है। यह बात चुनाव आयोग में दाखिल सुवेंदु के हलफनामे में सामने आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुवेंदु के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 80 लाख 66 हजार 749.32 रुपए की संपत्ति है। इनमें से उनकी चल संपत्ति 59 लाख 31 हजार 647.32 रुपए। वहीं, अचल संपत्ति 21,35102 रुपए है। सुवेंदु के पास अचल संपत्ति में कृषि जमीन है। 

नहीं है कोई वाहन
ममता की तरह सुवेंदु के पास भी कोई खुद का वाहन नहीं है। सुवेंदु ने एमए तक की पढ़ाई की है। सुवेंदु के पास चुनाव खर्च खाते में 41823 रुपए हैं। सुवेंदु ने 2019-20 में अपनी संपत्ति 11 लाख 15 हजार 715 रुपए बताई थी। 

सुवेंदु के पास ममता ने 5 गुना ज्यादा संपत्ति 
सुवेंदु के पास ममता ने 5 गुना ज्यादा संपत्ति है। दरअसल, ममता बनर्जी के पास कुल 16.72 लाख रुपए की संपत्ति है। उनके पास 69 हजार 255 रुपए नकद हैं। जबकि 13 लाख 53 हजार रु बैंक में जमा हैं।

नहीं है कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी
ममता के पास कोई निजी गाड़ी नहीं है। ना ही उनके नाम पर कोई प्रॉपर्टी है। हालांकि, उनके पास 9 ग्राम ज्वेलरी जरूर है। इसकी कीमत 43 हजार 837 रु बताई गई है। 2019-20 के इनकम टैक्स रिटर्न में ममता ने अपनी कुल आय 10 लाख 34 हजार रु दिखाई थी। यह 2018-19 में 20 लाख 71 हजार रुपए थी।