पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार रात हथियारबंद लोगों ने कोयले की खदान में काम कर रहे 11 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने पहले मजदूरों को अगवा किया, फिर इन्हें पहाड़ी पर ले जाकर गोलियों से भून डाला। इस इलाके में पहले भी सुरक्षाबलों और पुलिस चौकियों पर हमले होते रहे हैं।

बलूचिस्तान. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार रात हथियारबंद लोगों ने कोयले की खदान में काम कर रहे 11 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने पहले मजदूरों को अगवा किया, फिर इन्हें पहाड़ी पर ले जाकर गोलियों से भून डाला। इस इलाके में पहले भी सुरक्षाबलों और पुलिस चौकियों पर हमले होते रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह हमला बलूचिस्तान के मच्छ एरिया में हुआ। डिप्टी कमिश्नर मुराद कास्ज ने बताया, हमले में 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं, चार लोगों जख्मी है। इनका इलाज चल रहा है। 

यह आतंकी हमला- इमरान खान
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने इसे आतंकी हमला करार दिया। उन्होंने कहा, बलूचिस्तान में 11 निर्दोष मजदूरों की हत्या आतंकवादियों का एक और कायरता से भरा काम है। सरकार पीड़ितों के साथ है। उन्होंने सुरक्षाबलों से हत्यारों को पकड़ने और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए कहा। 

गिरफ्तारी में नहीं छोड़ी जाएगी कसर
उधर, इस हमले के बाद खदान में काम कर रहे मजदूरों में दहशत है। बलूचिस्तान के सीएम जाम कमाल ने अफसरों से जांच रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा, बढ़ते दबाव के चलते निर्दोष मजदूरों को निशाना बनाया गया। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जाम कमाल ने कहा, दोषियों का मकसद बलूचिस्तान की शांति को बिगाड़ना था।