नासिरियाह में मारे गए प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 15 हो गई सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों की रैलियों पर गोलीबारी की जिसके बाद फिर हिंसात्मक घटनाएं हुईं 

नासिरियाह: दक्षिणी इराक में स्थित नासिरियाह में मारे गए प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 15 हो गई। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों की रैलियों पर गोलीबारी की जिसके बाद फिर हिंसात्मक घटनाएं हुईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इराक में सरकार बदलने की मांगों को लेकर चल रहे विरोध के चलते इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने इस्तीफा देने का संकल्प लिया था जिसके कुछ घंटों बाद हुई इस हिंसात्मक कार्रवाई में दर्जनों लोग घायल हो गए।

एक अक्टूबर से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में अब तक लगभग 420 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)