अमेरिका के मिसिसीपी में एक 17 साल की लड़की पर दो नाबालिग लड़कों के साथ रेप करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है।

वॉशिंगटन : अमेरिका के मिसिसीपी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की लड़की ने दो नाबालिग लड़कों के साथ रेप किया। पीड़ितों लड़कों की उम्र 10 साल और 14 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान अमिरेकल मोरगन के रूप में हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि अमिरेकल ने मदर्स डे के दिन कुछ बच्चों के सामने अश्लील हरकतें की थी। इनमें से कुछ बच्चों ने पुलिस को इस बारे में बता दिया था।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपी लड़की के साथ-साथ उसकी मां के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

दरअसल, लड़की की मां ने बच्चों का एक ग्रुप तैयार किया था और उन्हें उन लोगों को पीटने का काम दिया, जिन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी थी। पुलिसा का कहना है कि अमिरेकल को एक वयस्क के तौर पर ही आरोपों का सामना करना होगा।

लड़की की मां ने बच्चों को धमकाया

पुलिस ने बताया कि जब बच्चों ने इस घटना के बारे जानकारी दी, तो लड़की की मां ने कथित तौर पर मोहल्ले के बच्चों का एक ग्रुप बनाया और उन बच्चों पर हमला करने को कहा जिन्होंने घटना के बारे में पुलिस को घटने के बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक लड़की की मां ने बच्चों को ग्रुप से कहा कि उन्हें किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है, तुम उन पर हमलाकरो, उनकी खिड़कियां तोड़ दो और उनकी पिटाई कर दो।

अगले महीने होगी मामले की सुनवाई

फिलहाल पुलिस ने लड़की की मां पर नाबालिगों के साथ हुए अपराध में योगदान देने और उन नाबालिगों को धमकाने का आरोप लगा है, जिन्होंने रेप की जानकारी दी। मामले की पहली सुनवाई अगले महीने 8 जून को होगी।

 यह भी पढ़ें- लंचबॉक्स में गोला-बारूद, स्कूल बैग में राइफल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, टीचर को लगी भनक और फिर…