माली में आतंकवादी के हमले में 54 लोगों की मौत हो गई है। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। एक महीने पहले ही बुर्किना फासो से लगी सीमा के पास जिहादियों के हमले में 40 सैनिक मारे गए थे

बामाको. माली में सैन्य ठिकाने पर आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। माली सरकार ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को मेनाका क्षेत्र में हुए हमले में मारे गए लोगों की संख्या शुरुआत में 15 बताई गई थी। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। माली सरकार ने इसे ‘‘आतंकवादी हमला’’ बताते हुए इसकी निंदा की। साथ ही बिना कोई सटीक आंकड़ा दिए कई लोगों के मारे जाने तथा घायल होने की बात भी कही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिहादियों के हमले में मारे गए थे 40 सैनिक
सुरक्षा मजबूत करने और हमलावरों को पकड़ने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल भेज दिये गए हैं। माली सेना के 2012 में हुई बगावत में विद्रोहियों को मात देने में विफल रहने के बाद से उत्तरी माली अल-कायदा से जुड़े जिहादियों के नियंत्रण में है। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले ही बुर्किना फासो से लगी सीमा के पास जिहादियों के हमले में 40 सैनिक मारे गए थे।