2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के संघर्ष के लिए मिला है। हालांकि, ऑड्रे हेपबर्न, एंजेलीना जोली और जॉर्ज क्लूनी जैसे कई कलाकारों को मानवीय कार्यों के बावजूद ये पुरस्कार कभी नहीं मिला।

Nobel Peace Prize 2025: 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। उन्हें वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लगातार काम करने और तानाशाही से लोगों को छुटकारा दिलाने के उनके अथक प्रयासों के लिए दिया गया है। नोबेल अवॉर्ड पिछले कई सालों से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शांति के प्रति उनके समर्पण के लिए दिया जाता रहा है। लेकिन यह जानना भी दिलचस्प है कि किसी भी एक्टर को अब तक नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला है, भले ही इनमें से कइयों ने मानव हितों के लिए काम किया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ एक्टर्स को।

1- ऑड्रे हेपबर्न

मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न को कभी नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। हालांकि, उन्हें 1992 में यूनिसेफ के साथ उनके मानवीय कार्यों के लिए प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ़्रीडम से सम्मानित किया गया था। कई लोगों का मानना ​​है कि शांति के नोबेल के लिए वो एक सही शख्स थीं।

ये भी पढ़ें : नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कैसे चुना जाता है विजेता? जानिए कब से हुई शुरुआत

2- बोनो

यू2 के प्रमुख गायक बोनो को अफ्रीका में ऋण मुक्ति और एड्स जागरूकता के उनके सक्रिय प्रयासों के लिए कई बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका है। उनका असली नाम पॉल डेवि ह्यूसन है। बोनो यू2 के मेंबर और एक व्यक्ति, दोनों ही रूपों में मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए एक्टिव रहे हैं।

3- एंजेलीना जोली

यूएनएचसीआर की विशेष दूत के रूप में एंजेलीना जोली ने शरणार्थियों के लिए व्यापक रूप से काम किया है और अकादमी से जीन हर्शोल्ट ह्यूमेनेटेरियन अवॉर्ड प्राप्त किया है। नोबेल पुरस्कार के संभावित दावेदारों के तौर पर उनका नाम भी अक्सर सामने आता रहता है।

4- जॉर्ज क्लूनी

हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी, जो "नॉट ऑन आवर वॉच" प्रोजेक्ट के को-फाउंडर और पश्चिम सूडान के दारफुर में शांति के पैरोकार भी हैं। उनका नाम भी नोबेल पुरस्कार के दावेदारों में अक्सर लिया जाता है।

5- चार्ली चैपलिन

मशहूर हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन का नाम भी कई बार नोबेल पुरस्का के दावेदारों में शामिल किया जाता रहा। चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को लंदन में हुआ था। 25 दिसंबर 1977 को 88 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

6- योको ओनो

इसी तरह जॉन लेनन के साथ शांति कार्यकर्ताओं से जुड़ी जापानी मल्टीमीडिया आर्टिस्ट और पीस एक्टिविस्ट योको ओनो के नाम पर भी नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर विचार किया जा चुका है। 18 फरवरी, 1933 को टोक्यो में पैदा हुईं ओनो 92 साल की हो चुकी हैं।

ये भी देखें : Nobel Peace Prize: डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल ना मिलने पर व्हाइट हाउस को कुछ यूं लगी मिर्ची