क्रिस्टियानो रोनाल्डो अगर ईरान में कदम रखते हैं तो उन्हें 99 कोड़े मारने की सजा मिलेगी। यह सजा उन्हें एक महिला आर्टिस्ट को किस करने के चलते मिली है।

तेहरान। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सार्वजनिक रूप से व्यभिचार (Adultery) करने के लिए फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 99 कोड़े मारने की सजा दी है। अगर रोनाल्डो ईरान में कदम रखते हैं तो उन्हें यह सजा भुगतनी पड़ सकती है। उन्हें यह सजा एक महिला आर्टिस्ट को किस करने के चलते मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोनाल्डो की टीम अल नासर एशियाई चैंपियंस लीग ग्रुप चरण में पर्सेपोलिस के खिलाफ खेली थी। रोनाल्डो अपनी टीम को सपोर्ट करने ईरान आए थे। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रोनाल्डो को प्रशंसकों की ओर से बहुत से गिफ्ट्स मिले। इनमें कस्टमाइज फारसी कालीन और फुटबॉलर की पेंटिंग शामिल थीं।

View post on Instagram

फातिमा हमीमी ने रोनाल्डो को गिफ्ट की थी पेंटिंग

कलाकार फातिमा हमीमी ने रोनाल्डो को उनकी पेंटिंग गिफ्ट की थी। फातिमा 85% लकवाग्रस्त हैं। वह चलने-फिरने के लिए व्हीलचेयर इस्तेमाल करती है। फातिमा पैरों से पेंटिंग बनाती हैं। हमीमी ने पेंटिंग गिफ्ट की तो रोनाल्डो ने उन्हें गले लगाया था। इस दौरान की फोटो सामने आने से विवाद पैदा हो गया है। 

रोनाल्डो ने हामिमी को गले लगाकर चूमा
रोनाल्डो ने कथित तौर पर गिफ्ट के लिए अपना आभार व्यक्त करने के लिए हामिमी को गले लगाया और गाल पर चूमा। ईरानी कानून के तहत इस कृत्य को व्यभिचार माना जाता है। ईरान में अगर कोई पुरुष किसी महिला को (जो उसकी पत्नी नहीं है) गले लगाता है और किस करता है तो यह व्यभिचार है। इसके लिए कोड़े मारने की सजा दी जाती है।

पहले ही जारी की जा चुकी है रोनाल्डो को कोड़े मारने की सजा

रोनाल्डो के प्रतिनिधियों ने अभी तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि 99 कोड़े मारने की सजा पहले ही जारी की जा चुकी है। कहा गया है कि अगर रोनाल्डो अपने किए के लिए माफी मांगते हैं तो उनकी सजा रद्द की जा सकती है। अगर सजा रद्द नहीं हुई तो रोनाल्डो भविष्य में ईरान आने से बचेंगे।

इस घटना से सांस्कृतिक अंतर पर चर्चा शुरू हो गई है। यूरोप में किसी का आभार व्यक्त करने के लिए गले लगाना अच्छा आचरण माना जाता है। वही आचरण ईरान जैसे देश में ऐसी गलती है जिसकी सजा कोड़े मारकर मिलती है। इससे ईरानी में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर भी प्रश्न खड़े हो गए हैं। बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2016 से मॉडल जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ रिश्ते में हैं। उनके दो बच्चे हैं। रोड्रिग्ज रोनाल्डो के तीन अन्य बच्चों की भी मां हैं।