मोजाम्बिक के उत्तरी तट पर बचावकर्मियों को 5 लोग जिंदा मिले और वहीं कई लोगों की तलाश अब भी जारी है। हालांकि, समुद्र की स्थिति की वजह से सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

मोजाम्बिक में पलटी नाव। मोजाम्बिक के उत्तरी तट पर एक खचाखच भरी नाव पलट गई। नाव पलटने की वजह से बैठे हुए लोग डूब कर मर गए। इस दौरान 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मोज़ाम्बिक के स्थानीय अधिकारियों ने रविवार (7 अप्रैल) को कहा कि लगभग 130 लोगों को लेकर मछली पकड़ने वाली नाव नामपुला प्रांत के पास एक द्वीप तक पहुंचने की कोशिश करते समय मुसीबत में पड़ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नामपुला के राज्य सचिव जैमे नेटो ने कहा कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। वो यात्रियों को ले जाने लायक भी नहीं थी। इसकी वजह से नाव पलटकर डूब गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

मोजाम्बिक के उत्तरी तट पर बचावकर्मियों को 5 लोग जिंदा मिले और वहीं कई लोगों की तलाश अब भी जारी है। हालांकि, समुद्र की स्थिति की वजह से सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। नेटो ने कहा कि अधिकांश यात्री हैजा के बारे में फैले झूठी खबर की वजह से अपने घरों को छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के सबसे गरीबों में से एक दक्षिणी अफ्रीकी देश में अक्टूबर से अब तक हैजा बीमारी के लगभग 15,000 मामले और 32 मौतें दर्ज की गई हैं। इस दौरान नामपुला सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से रहा है, जहां एक तिहाई मामले आ चुके हैं।

वास्को डी गामा ने की मोजाम्बिक की खोज

अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त नाव मोजाम्बिक द्वीप की ओर जा रही थी, जो एक छोटा मूंगा द्वीप है। इस द्वीप को पहले पुर्तगाली लोग पूर्वी अफ्रीका की राजधानी के रूप में मानते थे। इसकी खोज प्रसिद्ध खोजकर्ता वास्को डी गामा ने किया।

ये भी पढ़ें: थाईलैंड में यात्रियों से भरी बोट में अचानक लगी आग, कर्मचारियों ने सभी 100 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला