अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां पिछले चार साल में 277 लोग अंधाधुंध गोलीबारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में गोलीबारी की 2 घटनाएं हुईं। रविवार को ओहियो में मास शूटिंग में 9 लोगों की मौत हुई और हमलावर भी मारा गया।

वॉशिंगटन. अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां पिछले चार साल में 277 लोग अंधाधुंध गोलीबारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में गोलीबारी की 2 घटनाएं हुईं। रविवार को ओहियो में मास शूटिंग में 9 लोगों की मौत हुई और हमलावर भी मारा गया। इससे पहले शनिवार को टेक्सास के अल पासो स्थित वॉलमार्ट स्टोर में हुई, इसमें 20 नागरिकों की मौत हुई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका में मास शूटिंग की 5 बड़ी घटनाएं

लास वेगास (1 अक्टूबर 2017)


1 अक्टूबर 2017 को एक बंदूकधारी ने लास वेगास में एक संगीत महोत्सव में अंधाधुध गोलीबारी कर दी थी। इस हादसे में 58 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 500 से ज्यादा जख्मी हुए थे। शहर के मैंडाले बे कैसिनो के पास यह घटना हुई थी। आरोपी के पास से पुलिस को 23 हथियार भी मिले थे।

ऑरलैंडो (12 जून 2016)


अमेरिका के ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में उमर मातीन नाम के शख्स ने 12 जून 2016 को फायरिंग कर दी थी। इस हादसे में 49 लोगों की मौत हुई थी। 58 जख्मी भी हुए थे। हालांकि, सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया था। वह फ्लोरिडा के फोर्ट पाएर्स का रहने वाला था।

सदरलैंड स्प्रिंग (5 नवंबर 2017)


अमेरिका के सदरलैंड स्प्रिंग में 5 नवंबर 2017 को एक बंदूकधारी ने चर्च में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जबकि 24 जख्मी हुए थे। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे। इस हमले को एयरफोर्स के जवान डेविन पैट्रिक केली ने अंजाम दिया था, उसपर घरेलू हिंसा के भी आरोप लगते रहे हैं। केली ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।

पार्कलैंड 14 फरवरी 2018

फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित एक हाई स्कूल में 14 फरवरी 2018 को एक पूर्व छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने निकोलस क्रूज को गिरफ्तार किया था, वह मारजोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल का पूर्व छात्र था। गोलीबारी की घटना भी इसी स्कूल में हुई थी।.

अल पासो 3 अगस्त 2019

अमेरिका के टेक्सास प्रांत के अल पासो में एक शॉपिंग मॉल में एक बंदूकधारी ने वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में 20 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद 21 साल के युवक को हिरासत में लिया है।