बगदाद. अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईराक में हमला किया। यह हमला रॉकेट से किया गया, इससे कारों में आग लग गई। हमले में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। अमेरिका ने यह हमला बगदाद के उत्तर में कैंप ताजी पर ईरान समर्थित इराक के संगठन हशद अल शाबी को निशाना बनाकर किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसस पहले गुरुवार देर रात अमेरिका ने बगदाद एयरपोर्ट के बाहर ड्रोन हमला किया था। इसमें ईरान के एलिट फोर्स के जनरल कसीम सुलेमानी (Qassem Soleimani) समेत 8 लोग मारे गए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ही बगदाद एयरपोर्ट पर गुरुवार रात हुए ड्रोन हमले की इजाजत दी थी।

ट्रम्प का भी आया बयान
माना जा रहा है कि इस हमले से ईरान और अमेरिका के बीच रिश्ते और खराब होंगे। यहां तक यह भी कहा जा रहा है कि तीसरा विश्व युद्ध भी हो सकता है। लेकिन इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने तीसरे युद्ध की संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, यह कार्रवाई युद्ध शुरू करने के लिए नहीं बल्कि युद्ध खत्म करने के लिए की गई है। 

सही वक्त पर जवाब देंगे: इरान
उधर, जनरल कसीम सुलेमानी की मौत से ईरान में भी काफी गुस्सा है। इरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने कहा है कि समय आने पर सही मौका आने पर हम जवाब देंगे।