यूएन यानि संयुक्त राष्ट्र में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बहस जारी है। इस दौरान अमेरिका, ब्रिटेन, और कनाडा ने चीन और पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। 

न्यूयॉर्क. यूएन यानि संयुक्त राष्ट्र में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बहस जारी है। इस दौरान अमेरिका, ब्रिटेन, और कनाडा ने चीन और पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। तीनों देशों ने पाकिस्तान और चीन को आड़े हाथों लिया है। अमेरिका दूत सैम ब्राउनबैक ने कहा- कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक भेदभावपूर्ण कानूनों और प्रथाओं से पीड़ित हैं। चीन में बड़े स्तर पर धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है और प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। यूएस ने अपने बयान में इसे लेकर चिंता जताई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सैम ब्राउनबैक ने कहा- हम चीन की सरकार से वहां रह रहे लोगों के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। 

Scroll to load tweet…

यूएन ने क्या कहा
यूएन महासचिव एंटोनियों गुटेरेस ने अपील करते हुए कहा कि दुनिया भर के देशों से धार्मिक घृ्णा खत्म की जाए। उन्होंने कहा- मुस्लिम के खिलाफ घृणा, ईसाइयों और अन्य धार्मिक लोगों के खिलाफ घृणा को खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा- याहूदियों की हत्या कर दी गई थी और मस्जिदों में मुस्लिमों को मारा जा रहा है। उनके धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। ईसाइयों के खिलाफ भी भेदभाव पूर्ण बर्ताव किया जा रहा है। उनके चर्चों में आग लगाई जा रही है। यूएन महासचिव ने यहा बात अंतराष्ट्रीय दिवस पर कई। उन्होंने कहा- धर्म को लेकर हो रहे हमलों और जो जिम्मेदार हैं, उन्हें दंडित किया जाए। 

Scroll to load tweet…