अमेरिकी एडल्ट स्टार व्हिटनी राइट (Whitney Wright) अफगानिस्तान की यात्रा करने के चलते विवादों में हैं। उनके सामने गिरफ्तार किए जाने और मौत की सजा दिए जाने का जोखिम था।

Adult Star Visiting Afghanistan: अमेरिकी एडल्ट स्टार व्हिटनी राइट (Whitney Wright) अफगानिस्तान की यात्रा कर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं हैं। उनका असली नाम ब्रिटनी रेन व्हिटिंगटन है। हाल ही में ईरान जाने के चलते व्हिटनी राइट की आलोचना की गई थी। उनपर ईरान सरकार के लिए प्रचार करने के आरोप लगे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफगानिस्तान में पोर्न फिल्म में काम करने के लिए मौत की सजा दी जा सकती थी। पकड़े जाने पर व्हिटनी राइट को अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता था। इस जोखिम के बाद भी वह अफगानिस्तान गईं और कई शहरों में घूमीं। उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है, जिसमें वह एके-47 राइफल पकड़े दिख रहीं हैं। इससे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वह तालिबान की सुरक्षा में यात्रा कर रही थी।

व्हिटनी राइट की अफगानिस्तान यात्रा से लोगों में आक्रोश

सोशल मीडिया पोस्ट की इन तस्वीरों ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। तालिबान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के अनुसार अफगान महिलाएं बिना पुरुष रिश्तेदार को साथ लिए अकेले यात्रा नहीं कर सकतीं। वे पार्क, रेस्तरां और जिम नहीं जा सकतीं।

View post on Instagram

अफगान महिला अधिकार एवं शिक्षा कार्यकर्ता वजह्मा तोखी ने इसे पूरी तरह पाखंड बताया है। X पर उन्होंने पोस्ट किया, "अफगान महिलाओं को उनकी अपने देश में कैद कर दिया गया है, जबकि विदेशी लोग चाहे वे कुछ भी करते हों के साथ अतिथि जैसा व्यवहार किया जाता है।"

Scroll to load tweet…

व्हिटनी राइट सोशल मीडिया पर शेयर की अफगानिस्तान यात्रा की तस्वीरें

राइट ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काबुल और हेरात के कई स्थानों की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट कीं उनमें से किसी में भी वह नहीं दिखीं। इनमें सड़क पर रिक्शा, दुकान, हेरात मंदिर की टाइल वाली छत और एरियाना एयरलाइंस का विमान शामिल था। तालिबान ने इस यात्रा को स्वीकार नहीं किया है। राइट ने हाल के वर्षों में ईरान, इराक, सीरिया और लेबनान की यात्रा की है। ये सभी मुस्लिम देश हैं।