Instagram Live Murder: अर्जेंटीना में ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग इंस्टाग्राम लाइव पर तीन युवतियों की हत्या के खिलाफ न्याय की मांग की। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया है।

Instagram Live Murder: अर्जेंटीना से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर हजारों लोग अचानक प्रदर्शन करने उतर आए और तीन युवतियों के लिए न्याय की मांग करने लगे। बता दें कि ड्रग तस्करों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अर्जेंटीना की तीन महिलाओं की हत्या कर दी थी। इन तीन युवतियों की पहचान लारा, ब्रेंडा और मोरेना के रूप में हुई है। अब उनके परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं।

पांच दिन पहले लापता हुई थई लड़कियां 

20 साल की चचेरी बहनें मोरेना वर्डी और ब्रेंडा डेल कैस्टिलो और 15 साल की लारा गुटिरेज का शव एक घर के आंगन में दफनाया गया मिला। ये तीनों पांच दिन पहले लापता हो गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस अपराध को ड्रग गिरोहों से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस घटना को इंस्टाग्राम पर लाइव दिखाया गया था, जिसे 45 लोगों ने देखा। ब्रेंडा के पिता लियोनेल डेल कैस्टिलो ने विरोध प्रदर्शन में कहा कि महिलाओं को पहले से ज्यादा सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी के साथ हुए दुर्व्यवहार की वजह से उन्होंने उसकी लाश की पहचान नहीं कर पाई थी। उनके दादा एंटोनियो डेल कैस्टिलो ने हत्यारों को खून के प्यासे बताया और कहा कि किसी जानवर के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता। 

यह भी पढ़ें: Vijay rally stampede: मरीज को गोद लिए भागते लोग, 7 वीडियो में देखें जान बचाने की जंग

पीड़ितों के साथ की गई बर्बरता

अर्जेंटीना मीडिया ने बताया कि पीड़ितों के साथ बर्बरता की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी उंगलियां काटी गईं, नाखून उखाड़े गए, पीटा गया और दम घोंट दिया गया। इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने कहा कि उन्हें लाइवस्ट्रीम होने का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन उनकी टीम इस अपराध की जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है। इस मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने पांचवें संदिग्ध की गिरफ्तारी की घोषणा की। अब कुल पांच लोग पकड़े गए हैं जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि इस पांचवे संदिग्ध ने एक कार के जरिए अपराधियों को मदद और रसद दी थी। उसे बोलीविया के पास स्थित सीमावर्ती शहर विलाजोन से गिरफ्तार किया गया।