रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ मार्च 2023 से गिरफ्तारी वारंट जारी है, लेकिन उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है?  जानें पुतिन पर क्या हैं आरोप और वे गिरफ्तारी से कैसे बच रहे हैं।

वर्ल्ड न्यज। रूस की गिनती विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में होती है। यहां के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा रुतबा है। इसके बाद भी पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। वारंट जारी हुए तो साल भर से ऊपर हो गया लेकिन खास बात ये है कि इतने समय बाद भी पुतिन उसी अंदाज में रह रहे हैं और जहां चाहे विदेश दौरे भी कर रहे हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इसके पीछे वजह ये भी है कि कोई भी इस शक्तिशाली राष्ट्र के विरोध में नहीं जाना चाहता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसने जारी किया था पुतिन का गिरफ्तारी वारंट
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ मार्च 2023 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने यह आदेश जारी किया था। आईसीसी के कड़े रुख के बाद भी एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन रूसी राष्ट्रपति गिरफ्तार नहीं हुए हैं। आईसीसी हेग में स्थित है और युद्ध अपराध, मानवता के विरुद्ध अपराध और नरसंहार के आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाता है।

पढ़ें 34 लाख आबादी वाले देश में ढूंढे नहीं मिलता इंसान, जहां पहुंचे पुतिन

क्या है पुतिन पर आरोप
आईसीसी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन से बच्चों के अपहरण और युद्ध के दौरान किए गए अपराध का आरोपी बताया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के प्रयास फिलहाल नाकाफी साबित हुए हैं। 

12 देशों की यात्रा भी की, ICC सदस्य देशों से बचते रहे
रूसी राष्ट्रपति पुतिन को एक साल से गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आईसीसी ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहे हैं। इस बीच पुतिन 12 देशों के दौरे पर भी रहे और कार्यक्रम भी अटेंड किए। हालांकि विदेश दौरे में वह आईसीसी सदस्य देशों में जाने से बचते भी रहे हैं। इन देशों में चीन, नॉर्थ कोरिया, सउदी अरब, UAE जैसे कई देश शामिल हैं।