Shocking News: बांग्लादेश के कुमिल्ला में 25 साल की हिंदू महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी फज्र अली को ढाका से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

Shocking News: बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर इलाके में एक 25 साल की हिंदू महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी फज्र अली को ढाका के सईदाबाद इलाके से रविवार सुबह करीब 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसे कानूनी कार्रवाई के लिए कुमिल्ला लाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस मामले में महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चार अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पिछले 15 दिनों से अपने बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी। उसका पति दुबई में काम करता है। गुरुवार रात करीब 10 बजे आरोपी फज्र अली उसके घर आया और दरवाजा खोलने को कहा। जब महिला ने इनकार किया, तो वह जबरन घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: Telangana Horror: कलयुगी बेटे ने मां को जिंदा जलाया, पैसों के लिए की घिनौनी हरकत

इलाके में चल रही थी रथ यात्रा की तैयारियां

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस दिन इलाके में रथ यात्रा की तैयारियां चल रही थीं। एक पड़ोसी ने बताया कि उसने रात में महिला के घर से शोर सुना और जब दरवाजा टूटा देखा, तो वह कुछ लोगों के साथ घर की तरफ भागा। लोगों ने आरोपी फज्र को पकड़कर पीटा, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया।

बांग्लादेश के कुमिल्ला में हिंदू महिला से दुष्कर्म के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है। घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुल पांच आरोपी हिरासत में हैं और इस मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।