MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kanpur Murder Mystery
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • World News
  • 'मैंने हिंदू अफसर को जिंदा जलाया'..थाने में खुलेआम कबूलनामा, बांग्लादेश का VIRAL VIDEO देख उबला खून

'मैंने हिंदू अफसर को जिंदा जलाया'..थाने में खुलेआम कबूलनामा, बांग्लादेश का VIRAL VIDEO देख उबला खून

Bangladesh Hindu Violence Viral Video: बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक वायरल वीडियो में छात्र नेता थाने में खुलेआम कबूल कर रहा कि हिंदू पुलिस अधिकारी को जिंदा जला दिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होती है। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 03 2026, 04:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@MeghUpdates

हिंदू सब-इंस्पेक्टर को जिंदा जलाने का कबूलनामा

बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक खौफनाक वीडियो ने देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में एक युवक अपने समर्थकों के साथ सीधे पुलिस थाने में घुसकर अगस्त 2024 के हिंसक प्रदर्शनों के दौरान एक हिंदू सब-इंस्पेक्टर को जिंदा जलाने की जिम्मेदारी खुलेआम स्वीकार करता दिख रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि फुटेज में उसकी तुरंत गिरफ्तारी नजर नहीं आती।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X@MeghUpdates

'मैंने हिंदू पुलिस अधिकारी को जिंदा जलाया' वीडियो में दावा

वायरल क्लिप में आरोपी खुद को छात्र आंदोलन का पूर्व नेता बताता है और पुलिस से कहता है, 'मुझे नहीं पहचाना? मैंने ही हिंदू सब-इंस्पेक्टर संतोष को जिंदा जलाया था। मैंने बनियाचोंग पुलिस स्टेशन को भी आग लगाई।' यह बयान अगस्त 2024 के उस दौर से जुड़ा है, जब देशभर में हिंसा के बीच हबीगंज जिले में हिंदू सब-इंस्पेक्टर संतोष की मौत हुई थी और कई पुलिस थानों और सरकारी इमारतों पर हमले हुए थे। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि आरोपी भीड़ के साथ आया और बेखौफ होकर बयान देता रहा।

Shocking Viral Confession of Hindu SI murder in Habiganj, Bangladesh!

A former student movement leader supported by Yunus boldly walks into the police station yesterday with a mob and openly admits:

“Don’t you recognize me? I’m the one who burned Hindu Sub-Inspector Santosh… pic.twitter.com/WK4p8VTCOa

— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 3, 2026

Related Articles

Related image1
Now Playing
बांग्लादेश में फिर हमला: हिंदू शख्स को आग के हवाले किया गया, तनावपूर्ण माहौल
Related image2
Now Playing
12 दिन में 3 अल्पसंख्यकों की हत्या! बांग्लादेश में क्या हो रहा है ?
35
Image Credit : X/MeghUpdates

गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोग

वीडियो के सामने आते ही ऑनलाइन गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स का आरोप है कि खुले कबूलनामे के बावजूद गिरफ्तारी न होना राजनीतिक संरक्षण की ओर इशारा करता है। कुछ पोस्ट्स में यहां तक दावा किया गया कि आरोपी को नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस का समर्थन प्राप्त है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक संगठनों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई और सफाई की मांग की है।

45
Image Credit : X@amitmalviya

हिंदू कारोबारी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

इसी बीच, शरीयतपुर जिले से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रमुख अखबार प्रोथोम आलो के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर दमूद्या इलाके में 50 साल के खोकन चंद्र दास पर हमला हुआ। दुकान बंद कर घर लौटते समय बदमाशों ने उनका ऑटो रोका, तेज हथियारों से हमला किया, पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग से बचने के लिए खोकन दास सड़क किनारे तालाब में कूद गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे, तो हमलावर फरार हो गए। पहले उन्हें शरीयतपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर ढाका रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके पेट, चेहरे, सिर और हाथों पर गंभीर चोटें और जलने के घाव हैं। उनकी पत्नी सीमा दास ने कहा, 'हमारा किसी से कोई विवाद नहीं था। मेरे पति दो हमलावरों को पहचानते थे, इसलिए उन्होंने जान लेने की कोशिश की।'

55
Image Credit : Getty

संदिग्धों की पहचान कर ली गई है- पुलिस

दमूद्या थाने के ओसी मोहम्मद रबीउल हक ने बताया कि रब्बी और सोहाग नाम के दो स्थानीय संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। पिछले हफ्तों में मायमेनसिंह में कथित ईशनिंदा के आरोप पर दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या और राजबाड़ी में अमृत मंडल की लिंचिंग जैसी घटनाओं ने अल्पसंख्यकों के बीच डर और असुरक्षा को और गहरा किया है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
विश्व समाचार
बांग्लादेश
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US-Iran War: इजरायल को $2.8 अरब के बम देगा अमेरिका? ईरान में धमाके, जानिए 10 मेजर डेवलपमेंट
Recommended image2
Saudi Arabia: पवित्र शहर मक्का के पास हूती ड्रोन ने बढ़ाई टेंशन, जानिए सऊदी डिफेंस ने कैसे रोका?
Recommended image3
Morning News: ट्रंप को Supreme झटका, UPI फीस, रुपया 96 के करीब और रूस से भारत की बड़ी बातचीत!
Recommended image4
मक्का शहर में मिसाइल अटैक का सायरन! इतिहास में पहली बार पवित्र शहर में इमरजेंसी अलर्ट, जानें क्या हुआ
Recommended image5
पाकिस्तान ने ऐन वक्त पर दिया धोखा, तो 'दुश्मन' से मदद मांगने को मजबूर हुआ सऊदी? हूती हमले ने बढ़ाई टेंशन
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
बांग्लादेश में फिर हमला: हिंदू शख्स को आग के हवाले किया गया, तनावपूर्ण माहौल
Recommended image2
Now Playing
12 दिन में 3 अल्पसंख्यकों की हत्या! बांग्लादेश में क्या हो रहा है ?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved