MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • फारस की खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर का हमला, एक भारतीय की मौत, जंग खत्म करने के लिए ईरान ने रखीं कौन सी 3 शर्तें?

फारस की खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर का हमला, एक भारतीय की मौत, जंग खत्म करने के लिए ईरान ने रखीं कौन सी 3 शर्तें?

Breaking Update: फारस की खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर पर ईरान का हमला, एक भारतीय की मौत। इसी बीच ईरान ने जंग खत्म करने के लिए 3 शर्तें रखीं-कानूनी अधिकार की मान्यता, नुकसान की भरपाई और भविष्य की गारंटी। क्या होर्मुज स्ट्रेट नया युद्ध केंद्र बन रहा है?

5 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Mar 12 2026, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X

Iran-US-Israel War Update: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच एक और बड़ी घटना सामने आई है। ईरान ने फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला कर दिया, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में तनाव और चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला बुधवार रात फारस की खाड़ी में हुआ। जिस जहाज पर हमला हुआ उसका नाम “सेफसी विष्णु” बताया जा रहा है। यह जहाज मार्शल आइलैंड के झंडे के तहत चल रहा था। हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई, जबकि जहाज पर मौजूद बाकी 27 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इस दौरान ईरान ने जंग खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं।

28
Image Credit : X

क्या फारस की खाड़ी में जहाज पर हमला आत्मघाती नाव से किया गया?

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार इस हमले में आत्मघाती नाव यानी सुसाइड बोट का इस्तेमाल किया गया। अचानक हुए इस हमले से जहाज पर मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि बाकी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई रूट माने जाते हैं। ऐसे में यहां किसी भी तरह की हिंसा का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

🇹🇭🇮🇷🔥 BREAKING: Thai sailors floating in a lifeboat. Watching their ship burn. Iranian USV strike in the Strait of Hormuz.

The war is at sea. The ships are targets. The sailors are just trying to survive.

This is what escalation looks like. Not on a map. In a lifeboat. In the… pic.twitter.com/GsrnyVhwkk

— New Direction AFRICA (@Its_ereko) March 12, 2026

Related Articles

Related image1
India LPG Crisis: लंबी लाइनें, महंगे सिलेंडर और बंद किचन-क्या देश में लॉकडाउन जैसे हालात बन रहे?
Related image2
Oil Prices: 'होर्मुज से तेल की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे', ईरान का नया अल्टीमेटम-दुनिया में मचेगा हाहाकार!
38
Image Credit : ChatGPT

क्या भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता मिल गया?

हमले के बाद एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। सूत्रों के अनुसार ईरान ने साफ कहा है कि जो जहाज अमेरिका या इजराइल के हितों से जुड़े नहीं हैं, उन्हें इस रास्ते से गुजरने दिया जाएगा। इसी वजह से भारतीय जहाजों को फिलहाल इस समुद्री रास्ते से गुजरने की इजाजत दी गई है। भारत सरकार के मुताबिक अभी फारस की खाड़ी के इलाके में करीब 28 भारतीय झंडे वाले जहाज मौजूद हैं। सरकार इन जहाजों और उनमें सवार भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रख रही है।

48
Image Credit : X

क्यों इतना महत्वपूर्ण है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। इस रास्ते से हर दिन करीब 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचता है। अगर इस रास्ते में किसी तरह की रुकावट आती है तो इसका सीधा असर वैश्विक तेल बाजार और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है।

Iran has attacked multiple ships in the Strait of Hormuz, creating significant risks for global trade and oil supply

Since the beginning of the war with Iran, numerous attacks on commercial vessels in the Persian Gulf have been reported, according to Reuters:

📌 March 1 — The… pic.twitter.com/VAJSe68wlM

— NEXTA (@nexta_tv) March 12, 2026

58
Image Credit : X

क्यों बढ़ रही है कच्चे तेल की कीमत?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब तेल बाजार पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 101 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। इससे पहले यह कीमत करीब 92 डॉलर थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होती है तो तेल की कीमतें और तेजी से बढ़ सकती हैं।

68
Image Credit : X

क्या ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए शर्तें रख दी हैं?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें जरूरी हैं।

  1. ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जाए
  2. युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जाए
  3. भविष्य में ईरान पर हमला न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए

उनका कहना है कि इन शर्तों को मानना ही युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता है।

78
Image Credit : X

मिडिल ईस्ट जंग में अब तक कितनी मौतें हुईं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी इस संघर्ष में अब तक 1878 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यूनिसेफ के अनुसार इस जंग में 1100 से ज्यादा बच्चे घायल या मारे गए हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।

88
Image Credit : X

क्या मिडिल ईस्ट का यह युद्ध दुनिया को बड़े संकट में धकेल सकता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और बढ़ता है तो इसका असर केवल मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा। इससे वैश्विक व्यापार, तेल सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष शांत होता है या और ज्यादा खतरनाक रूप ले लेता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
LPG Crisis: LPG की किल्लत पर नया जुगाड़, गैस सिलिंडर नहीं तो सरकार देगी लकड़ियां!
Recommended image2
Now Playing
Loksabha: Amit Shah ने धुरंधर अंदाज में Rahul Gandhi की बखिया उधेड़ डाली!
Recommended image3
Now Playing
Vadodara: घरेलू LPG सिलेंडर का संकट, ऑनलाइन बुकिंग फेल
Recommended image4
खुशखबरी! इस जिले में 3 Local Holiday का ऐलान, इन तारीखों पर बंद रहेंगे दफ्तर
Recommended image5
8 साल चक्कर-2.5 लाख खर्च…फिर भी नहीं बना जमीन का रिकॉर्ड, किसान ने उठाया खौफनाक कदम
Related Stories
Recommended image1
India LPG Crisis: लंबी लाइनें, महंगे सिलेंडर और बंद किचन-क्या देश में लॉकडाउन जैसे हालात बन रहे?
Recommended image2
Oil Prices: 'होर्मुज से तेल की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे', ईरान का नया अल्टीमेटम-दुनिया में मचेगा हाहाकार!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved