बीबीसी द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कवरेज को लेकर ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने ब्रिटेन की संसद में आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि बीबीसी ने बायस्ड कवरेज किया।

लंदन। 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। दुनियाभर की मीडिया ने इस आयोजन का कवरेज किया। ब्रिटिश मीडिया संस्थान बीबीसी (BBC) इस घटना का ऐसा पक्षपातपूर्ण कवरेज किया कि ब्रिटेन के सांसद उसके खिलाफ संसद में आवाज उठा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बायस्ड कवरेज करने के लिए बीबीसी को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि बीबीसी को दुनिया भर में क्या हो रहा है इसका एक अच्छा रिकॉर्ड देना चाहिए। यूके की संसद में बोलते हुए बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि BBC ने रिपोर्ट किया कि मंदिर को उस जगह बनाया गया जहां मस्जिद तोड़ा गया था। बीबीसी यह तथ्य भूल गई कि यह 2 हजार साल से अधिक समय से मंदिर था।

राम मंदिर पर बीबीसी का कवरेज दुखद था

ब्लैकमैन ने कहा, "पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक किया गया। भगवान राम का जन्मस्थान होने के नाते यह दुनिया भर के हिंदुओं के लिए बहुत खुशी की बात थी। बीबीसी ने जिस तरह इसका कवरेज किया वह बहुत दुखद था। बीबीसी ने बताया कि मंदिर को मस्जिद तोड़कर उसी जगह बनाया गया। वे इस तथ्य को भूल गए कि ऐसा होने से पहले यह 2000 से अधिक वर्षों से एक मंदिर था। मुसलमानों को अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित की गई है।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- US-UK ने यमन में 36 हौथी ठिकानों पर किया हमला, लाल सागर में जहाजों पर हमले के खिलाफ हुई कार्रवाई

ब्लैकमैन ने कहा कि बीबीसी की निष्पक्षता और दुनिया भर में वास्तव में क्या चल रहा है इसका सभ्य रिकॉर्ड देने में विफलता पर संसद में बहस की जानी चाहिए। इसके लिए समय दिया जाना चाहिए। बाद में एक्स पर पोस्ट कर बॉब ब्लैकमैन ने कहा, “राममंदिर मंदिर के बारे में बीबीसी की पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग को लेकर संविधान निर्माताओं ने चिंता जताई है।”

यह भी पढ़ें- बुशरा बीबी के साथ इमरान खान का निकाह अवैध, दोनों को मिली 7 साल जेल की सजा, हुई थी ये गलती