अमेरिका के एम्सटरडम से एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। यहां जल्द ही गांजा पीना कानूनी रूप से प्रतिबंधित हो जाएगा।

एम्सटरडम. अमेरिका के एम्सटरडम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जल्द ही गांजा पीना कानूनी रूप से प्रतिबंधित हो जाएगा। जी हां, अब आप अमेरिका के बेहद खूबसूरत शहर एम्सटरडम के रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट में गांजा नहीं पी सकेंगे। जल्द इससे जुड़ा कानून मई के मध्य में आने की संभावना है। यह फैसला एम्सटरडम के रहवासियों के लंबी शिकायतों के बाद काउंसलर ने लिया है। यहां के रहवासी टूरिस्टों की वजह से होने वाली दिक्कतों से नाराज रहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है एम्सटरडम से जुड़ा पूरा मामला?

दरअसल, एमस्टरडम टूरिस्टों के लिए काफी अट्रैक्टिव शहर रहा है। यहां काफी तदाद में दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। इसी शहर में कई जगह रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट बनी हुई हैं। जहां सेक्स वर्कर्स भी रहते हैं। अक्सर टूरिस्ट इन जगहों पर काफी पहुंचते हैं। इन्हीं सभी चीजों से अक्सर होने वाली रहवासियों की दिक्कतों के बाद यह फैसला लिया गया है। इन रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट में गांजा पीना बैन हो जाएगा। साथ ही सेक्स वर्कर्स को भी अपने वैन्यू सुबह 3 बजे तक बंद कर देना होगा। जल्द इसको लेकर कानून आने वाला है।

इधर शहर की काउंसिल ने रहवासियों के हित का ध्यान रखते हुए रेस्टोरेंट और बार के लोगों को शनिवार और रविवार सुबह 2 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुराने एम्सटरडम इलाके में कोई नया नागरिक रात 1 बजे के बाद प्रवेश नहीं करेगा। इसके अलावा गुरुवार से रविवार के बीच दारू इन इलाकों में शाम 4 बजे के बाद नहीं बिकेगी। कुछ पब्लिक प्लेस पर दारू पीना पूरी तरह बैन कर दिया गया है।

क्यों आते हैं यहां इतने टूरिस्ट?

डच राजधानी के नाम से प्रसिद्ध एम्सटरडम अपने चरस-गांजा कैफे की वजह से जाना जाता है। इस वजह से कई टूरिस्ट यहां पहुंचते थे। लेकिन अब नशे की वजह से होने वाले केस बढ़ने के बाद से रहवासियों ने शिकायत की है। एम्सटरडम में कॉफी शॉप गांजा बेचना लीगल है। अब नए लॉ के तहत वहां कि काउंसिल उन टूरिस्टों को शहर से दूर रखना चाहती है, जो सेक्स, ड्रग और दारू पार्टी करने के लिए आते हैं।