चीन के झेंग्झौ में लॉकडाउन के खौफ से फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर अपने गांव की ओर भाग रहे हैं। सोशल मीडिया में ऐसी तस्वीरें आई हैं, जिसमें फॉक्सकॉन के सैकड़ों कर्मचारियों को घर की ओर लौटते देखा जा सकता है।

झेंग्झौ (चीन)। कोरोना महामारी चीन के झेंग्झौ में फैलने लगी है। चीन की सरकार कोरोना पर कंट्रोल के लिए जीरो कोविड पॉलिसी अपना रही है, जिसके तहत बीमारी फैलने पर पूरे इलाके और शहर में सख्त लॉकडाउन लगा दिया जाता है। लॉकडाउन के खौफ से फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर अपने गांव की ओर भाग रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीन के झेंग्झौ से ऐसी तस्वीरें आई है, जिसमें मजदूरों को ट्रकों पर बैठकर अपने घर की और लौटते देखा जा सकता है। झेंग्झौ में एप्पल के आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री से भी बड़ी संख्या में मजदूर शनिवार को भाग गए। इस महीने की शुरुआत में इस फैक्ट्री के बहुत से कर्मचारियों को क्वारंटाइन रखा गया था। सख्त लॉकडाउन लगने से भय से कर्मचारी पहले ही अपने घर लौट जाना चाहते हैं। 

सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें आई हैं, जिसमें फॉक्सकॉन के सैकड़ों कर्मचारियों को घर की ओर लौटते देखा जा सकता है। एक यूजर द्वारा ट्वीट की गई तस्वीरों में लोगों को सड़क पर किसी गाड़ी का इंतजार करते और ट्रक पर बैठकर जाते देखा जा सकता है।

Scroll to load tweet…

पैदल घर लौट रहे मजदूर
ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं, जिनमें फॉक्सकॉन फैक्ट्री में काम करने वालों को बाड़ पर चढ़ते और अपने सामान के साथ मोटरवे पर जाते देखा जा सकता है। यह अभी साफ नहीं है कि कंपनी ने मजदूरों को जाने दिया या लॉकडाउन के डर से मजदूर फैक्ट्री से भाग रहे हैं। 

ऐसी खबरें आईं है कि भाग रहे लोग चेकप्वाइंट और सीसीटीवी निगरानी से बचने के लिए कई दिनों तक पैदल चले। पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिए लोग गेहूं के खेत से होकर भागे। शहर से अपने गांव की ओर लौट रहे लोगों की मदद ग्रामीण कर रहे हैं। बहुत से गांव में लोगों ने पैदल जा रहे लोगों को खाना और पानी देने की व्यवस्था की है। 

यह भी पढ़ें- दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, जानिए लिस्ट में कहां हैं मुकेश अंबानी का नाम

फॉक्सकॉन ने कहा-मजदूरों को जाने से नहीं रोकेंगे
फॉक्सकॉन ने रविवार को कहा कि वह मजदूरों को अपने घर लौटने से नहीं रोकेगा। हालांकि कंपनी की ओर से यह नहीं बताया गया कि कितने मजदूर घर लौट गए हैं और कितने कोरोना संक्रमित हुए हैं। फॉक्सकॉन का मुख्यालय ताइवान में है।

यह भी पढ़ें- क्या है हैलोवीन फेस्टिवल, जिसने एक झटके में ले ली सैकड़ों जानें; आखिर क्या है इसके डरावने गेटअप की वजह