MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Model Murder
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • सीरिया मर रहा था, राष्ट्रपति मुस्करा रहे थे, भूकंप से मची तबाही के बीच बैन हटवाने 'विक्टिम कार्ड' खेलने में जुटा मुस्लिम देश

सीरिया मर रहा था, राष्ट्रपति मुस्करा रहे थे, भूकंप से मची तबाही के बीच बैन हटवाने 'विक्टिम कार्ड' खेलने में जुटा मुस्लिम देश

तुर्किये और सीरिया में आए सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 34 हजार से ऊपर निकल गई है। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Feb 13 2023, 08:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : social media

वर्ल्ड न्यूज. तुर्किये और सीरिया में आए सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप(powerful earthquakes struck Turkey and Syria) में मरने वालों की संख्या 34 हजार से ऊपर निकल गई है। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है। इस बीच सीरिया के आधे हिस्से में भूकंप आने के 6 दिन बाद राष्ट्रपति बसर अल असद(Bashar al-Assad) नुकसान का आकलन करने अलेप्पो में दिखाई दिए। लेकिन उनके रवैये ने उनकी नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
Image Credit : social media

असद ने राष्ट्र को संबोधित नहीं किया, लेकिन अपने उद्दंड रवैये में ही कुछ सवालों के जवाब दिए। कार्यकर्ताओं ने वीडियो क्लिप और तस्वीरें प्रसारित कीं, जिसमें असद को दौरे के दौरान ज्यादातर समय अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ आराम करते हुए दिखाया गया था, जबकि उन्हें भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदनशील और मानवीय होना चाहिए था। 

310
Image Credit : social media

आब्जर्वर्स और एनालिस्ट्स का मानना है कि सीरियाई शासन राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए भूकंप की तबाही का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण पश्चिमी प्रतिबंधों को हटाना है।

यह भी पढ़ें-सीरिया में भयंकर भूकंप के बाद बड़ा आतंकी हमला: इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की जिम्मेदारी, कई लोग बेमौत मारे गए...

 

410
Image Credit : social media

सीरिया में 'व्हाइट हेल्मेट्स' नागरिक सुरक्षा समूह ने शुक्रवार(10 फरवरी) को अपने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन की समाप्ति की घोषणा करते हुए कहा कि मरने वालों की कुल संख्या बहुत अधिक होने की उम्मीद है। यह तस्वीर उस मासूम की है, जिसे 5 दिन बाद मलबे से जिंदा निकाला गया।
 

510
Image Credit : social media

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि तुर्की और सीरिया में भूकंप से बचे लोगों को दूसरी आपदा यानी ठंड और हिमपात से बिगड़ती और भयावह स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-मां मर चुकी थी, ये बच्ची 5 घंटे तक गर्भनाल से जुड़ी रही, 5 घंटे बाद मलबे से निकली जिंदा, नाम रखा 'अया'
 

610
Image Credit : social media

तुर्की और सीरिया दोनों में प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य तापमान से अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उदाहरण के लिए, सीरियाई शहर अलेप्पो में इस सप्ताह के अंत में न्यूनतम तापमान -3°C से -2°C (27°F से 28°F) रहने का अनुमान है, जबकि फरवरी का न्यूनतम तापमान सामान्य रूप से 2.5°C (36°F) है।

710
Image Credit : social media

 भूकंप की वजह से टैक्‍टोनिक प्लेट्स में हुई हलचल से सीरिया 10 फीट खिसक गया है। इस बीच एक एक्सपर्ट सीस्मोलॉजिस्ट डोगन पेरिनेक ने रूस की न्यूज एजेंसी के सामने दावा किया है कि तुर्किये में एक बार फिर 7 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। यह भूकंप पश्चिमी तुर्किये की पोर्ट सिटी कैनाकाले के पास आ सकता है। कैनाकाले में 250 बाद भूकंप जरूर आता है।

810
Image Credit : social media

6 फरवरी को दोनों देशों में सुबह 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए थे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि 7.8 तीव्रता का भूकंप तुर्की के गजियांटेप प्रांत में नूरदगी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में 24.1 किलोमीटर (14.9 मील) की गहराई में आया था।

910
Image Credit : social media

तुर्की में अधिकारियों ने भूकंप में ढह गई इमारतों के निर्माण के संबंध में 113 बिल्डर्स की गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें-तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप को 'अमेरिकी साजिश' क्यों बताया जा रहा,सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए कई सवाल

1010
Image Credit : social media

हैरानी की बात यह है कि तुर्किये में 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद भी लगातार आफ्टरशॉक आ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नेपाल इतना खतरे में क्यों है? GLOF, ग्लेशियर झीलें और हिलता हिमालय-समझिए तबाही का पूरा कनेक्शन
Recommended image2
Top News: नेपाल बाढ़ से भारत-चीन सीमा तक, US इमरजेंसी: 27 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें
Recommended image3
Nepal Flash Flood: कुछ ही सेकंड में बह गईं कारें-बस्तियां, CCTV में कैद तबाही के डरावने VIDEO!
Recommended image4
Nepal Flash Flood: Bhote Koshi में सैलाब, 160 मौतें, 133 भारतीय लापता, 9 VIDEO में तबाही का मंजर!
Recommended image5
Nepal Flash Floods: सैटेलाइट ने दिखाई बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीर, कैसे तबाह हुआ पूरा इलाका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved