Sunita Williams: सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 9 महीने बाद सुरक्षित लौट आए हैं। तकनीकी खराबी के कारण उन्हें अंतरिक्ष स्टेशन पर अधिक समय बिताना पड़ा। 

Sunita Williams: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी बुच विलमोर के साथ 9 महीने बाद सुरक्षित तरीके से घर वापस लौट आए। भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में स्पलैशडाउन हुए। इसके बाद, अंतरिक्ष यान में सवार सभी यात्रियों की सेहत की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। दोनों अंतरिक्ष यात्री जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे। उनकी यह यात्रा केवल एक सप्ताह की थी लेकिन अंतरिक्ष यान में हीलियम लीक और गति में कमी के कारण उन्हें नौ महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रुकना पड़ा था। सुनीता विलियम्स को लेकर अंतरिक्ष यान तड़के ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अनडॉक हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डॉल्फिनों ने किया अंतरिक्ष यात्रियों का किया स्वागत

जब कैप्सूल को रिकवर करने का ऑपरेशन चल रहा था उस दौरान कई डॉल्फिनें कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं। Crew-9 ने सुबह 10:35 बजे (IST) पर अंतरिक्ष स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की, और NASA ने एक वीडियो साझा किया जिसमें अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होते हुए दिखाया गया। एलोन मस्क की SpaceX को Crew-9 को पृथ्वी पर वापस लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। मिशन के लिए ड्रैगन कैप्सूल को फाल्कन 9 रॉकेट के ऊपर लॉन्च किया गया था।

Scroll to load tweet…

5 जून 2024 को भरी थी उड़ान

सुनीता विलियम्स और मिस्टर विलमोर ने 5 जून 2024 को पिछले साल उस मिशन पर अंतरिक्ष प्रयोगशाला के लिए उड़ान भरी थी जो कि आठ दिनों का मिशन होना था और बोइंग स्टारलाइनर का पहला क्रू फ्लाइट था। लेकिन स्टारलाइनर कैप्सूल को प्रोपल्शन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें पृथ्वी पर वापस भेजने का निर्णय लिया गया। सितम्बर में यह कैप्सूल बिना चालक दल के पृथ्वी पर वापस लौटा।

यह भी पढ़ें: 9 महीने बाद धरती पर लौटीं भारत की बहदुर बेटी सुनीता विलियम्स, सामने आया पहला वीडियो