Sunita Williams: सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं। SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से फ्लोरिडा तट के पास लैंड किया। 

Sunita Williams: नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसीं नासा की अंतरिक्ष यात्री और 'भारत की बेटी' सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर आखिरकार पृथ्वी पर वापस आ गए हैं। एलन मस्‍क की कंपनी SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए उन्‍होंने फ्लोरिडा तट के पास लैंड किया। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अपने आठ दिन के मिशन के बाद घर लौट आए। उनका यह मिशन जो पहले आठ दिन का था जो नौ महीने लंबी मुश्किल यात्रा में बदल गया। इस वजह से उन्हें धरती पर वापस लाने में काफी समय लग गया। उन्होंने 5 जून पिछले साल बोइंग स्टारलाइनर से अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी और आज सुबह स्पेसएक्स के ड्रैगन यान से वापस पृथ्वी पर लौटे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 घंटे का सफर तय करके वापस लौटे अंतरिक्ष यात्री

क्रू-9 ने सुबह 10:35 बजे (IST) अंतरिक्ष स्टेशन से अपनी डॉकिंग हटा दी, और नासा ने स्पेसक्राफ्ट के डॉकिंग से हटने का एक वीडियो साझा किया। एलन मस्‍क की कंपनी SpaceX को क्रू-9 को पृथ्वी पर वापस लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस मिशन के लिए फाल्कन 9 रॉकेट के ऊपर ड्रैगन कैप्सूल लॉन्च किया गया था।

Scroll to load tweet…

स्पेस कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट के पास महासागर में स्प्लैशडाउन से पहले अपना पैराशूट खोला। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री नासा के निक हेग और रॉसकोस्मोस के कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव के साथ 17 घंटे का सफर तय करके अपने घर लौट आए। नासा की टीम ने हैच खोला और अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

Scroll to load tweet…

प्रधानमंत्री ने सुनीता विलियम्स को भारत आने का दिया निमंत्रण

कैप्सूल से निकलते वक्त सुनीता विलियम्स हाथ हिलाती हुई और अंगुठा उपर दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को भारत आने का निमंत्रण देने वाला पत्र लिखा है। विलियम्स आज सुबह नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद पृथ्वी पर लौट आई हैं। यह पत्र एक मार्च को लिखा गया था और नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के जरिए भेजा गया। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस पत्र को एक्स पर साझा किया।

यह भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी: कैसे होगा रीएडाप्टेशन, क्या रहेगा उनका रूटीन?