Donald Trump Big Claim: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, भारत सरकार ने ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

Donald Trump Big Claim: भारत और अमेरिका के बीच पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते थे कि भारत रूस से तेल खरीदे। लेकिन अब ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बुधवार यानी कि15 अक्टूबर को कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, इस दावे की सच्चाई विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आने के बाद ही साफ हो पाएगी। खास बात यह है कि ट्रंप पहले भी भारत को लेकर कई बार झूठे दावे कर चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत सरकार ने अब तक दावे की नहीं की पुष्टि 

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका, यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए रूस पर आर्थिक दबाव बना रहा है। अमेरिका चाहता है कि रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध असरदार साबित हों। अगर भारत वाकई रूस से तेल खरीदना बंद कर देता है, तो यह दुनिया की ऊर्जा नीति में बड़ा बदलाव होगा। हालांकि, भारत सरकार ने अभी तक ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: तालिबान के पास ऐसा कौन-सा 'ब्रह्मास्त्र' जिसका तोड़ नहीं ढूंढ पा रहा पाकिस्तान

भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार

बता दें कि भारत, रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार है। पहले नंबर पर चीन है। अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया, तो यह मॉस्को के मुख्य ग्राहकों में बड़े बदलाव का संकेत देगा और रूस से तेल लेने वाले अन्य देशों के लिए नई स्थिति बनेगी। ट्रंप रूस पर दबाव बनाने के लिए सिर्फ बहुपक्षीय प्रतिबंधों पर निर्भर नहीं रहना चाहते, बल्कि देशों के बीच सीधे संबंधों का भी फायदा उठाना चाहते हैं।

ट्रंप को यूक्रेन युद्ध खत्म करने के अपने प्रयासों में निराशा हुई है। यह युद्ध लगभग चार साल पहले रूस के आक्रमण के बाद शुरू हुआ था। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर नाराजगी जताई है और उन्हें समाधान में सबसे बड़ी बाधा बताया है। वहीं, शुक्रवार को उनका यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने का कार्यक्रम है।