अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पूरे जोर शोर से प्रचार में जुट गए हैं। ट्र्रम्प ने शुक्रवार को न्यू हैम्पशायर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी इवांका ट्रम्प अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनें।

वॉशिंगटन. अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पूरे जोर शोर से प्रचार में जुट गए हैं। ट्र्रम्प ने शुक्रवार को न्यू हैम्पशायर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी इवांका ट्रम्प अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनें। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए काबिल नहीं हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रम्प ने कमला हैरिस की काबिलियत पर सीधे सवाल उठाए। उन्होंने कहा, हैरिस राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल थीं। लेकिन अब वे उपराष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इवांका इस पद के लिए बेहतर उम्मीवार हैं। उन्होंने कहा, मैं ये भी कहूंगा कि इवांका ही अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनें। वे इस पद के लिए बेहतर उम्मीदवार हैं। 

बिडेन पर भी साधा निशाना
रिपब्लिकन पार्टी के अधिवेशन में ट्रम्प ने डेमोक्रेट्स के राष्ट्रपति जो बिडेन पर भी निशाना साधा। ट्रम्प ने कहा, मैं वादा करता हूं कि हम ये चुनाव जीतेंगे और अमेरिका को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाएंगे। जो लोग हमारी नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं, वे इन्हें समझ ही नहीं पाए। किसी को खुश करने के लिए अमेरिका अपने हितों से पीछे नहीं हट सकता। 

हैरिस अमेरिका में नस्लवाद को बढ़ावा दे रहीं
रिपब्लिकन पार्टी का आरोप है कि हैरिस अमेरिका में नस्लवाद को बढ़ावा दे रही हैं। इसमें डेमोक्रेट्स भी साथ दे रहे हैं। ये लोग एशिया और अफ्रीकी अमेरिकी लोगों के बीच दूरियां बढ़ा रहे हैं। ट्रम्प ने कहा, अमेरिकी मीडिया उन्हें इसलिए निशाना बनाता है, क्यों कि वे सही बात करते हैं।