अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो साल बैन के बाद फेसबुक पर लौटे हैं। उन्होंने पहला पोस्ट किया "I'm Back". YouTube ने भी ट्रम्प को गुड न्यूज देते हुए उनका अकाउंट बहाल कर दिया है।

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लौट आए हैं। उनपर दो साल का बैन लगाया गया था। दो साल बाद पहले पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा- "I'm Back". दूसरी ओर यूट्यूब ने भी अकाउंट बहाल कर उन्हें खुशखबरी दी है। कैपिटल दंगा के बाद यूट्यूब ने ट्रम्प के अकाउंट को सस्पेंड किया था। अब ट्रम्प यूट्यूब पर नए कंटेंट अपलोड कर पाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रम्प ने शुक्रवार को फेसबुक पर 12 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह 2016 का चुनाव जीतने के बाद विक्ट्री स्पीच देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा-"I'M BACK". इस पोस्ट की मदद से ट्रम्प ने 2024 के चुनाव के लिए अभियान शुरू करने की कोशिश की है।

कैपिटल दंगा के बाद सस्पेंड हुए थे अकाउंट
2016 का वीडियो पोस्ट करने के बाद ट्रम्प ने अपना प्रसिद्ध नारा "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" (अमेरिका को फिर से महान बनाओ) लगाया। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनका यह नारा लोकप्रिय हुआ था। इससे पहले फरवरी में मेटा ने ट्रम्प के फेसबुक और इंस्ट्राग्राम अकाउंट्स को बहाल किया था। 6 जनवरी 2021 को हुए कैपिटल दंगा के बाद मेटा ने ट्रम्प के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, रूस ने कहा- इसका नहीं कोई मतलब

कैपिटल दंगा में मारे गए थे पांच लोग
गौरतलब है कि 2020 में हुए आम चुनाव में उस वक्त के राष्ट्रपति ट्रम्प हार गए थे। इसके बाद भी वह अपनी हार स्वीकार नहीं कर रहे थे। वह चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर हिंसा की धमकी दे रहे थे। मतदान के 64 दिन बात जब अमेरिकी संसद के सदस्य जो बाइडेन की जीत पर मुहर लगाने के लिए जुटे तो डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने वाशिंगटन के कैपिटल हिल इलाके पर धावा बोल दिया था। इस दौरान जमकर उपद्रव हुआ था। इस दंगे में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें- बुलेटप्रूफ कार में सवार होकर लाहौर हाईकोर्ट पहुंचे इमरान खान, मिली 9 मामलों में जमानत