Earthquake: बैंकॉक में भूकंप के दौरान एक महिला का ऑपरेशन चल रहा था। डॉक्टरों ने अस्पताल खाली करने को कहा, लेकिन सर्जरी बीच में रोकना मुश्किल था। खुले आसमान के नीचे बच्चे का जन्म हुआ!

Earthquake in Bangkok: म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को भीषण भूकंप आया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में जिस समय भूकंप आया डॉक्टर पुलिस जनरल हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में एक महिला का ऑपरेशन कर रहे थे। उसे बच्चे को जन्म देना था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूकंप आने के चलते डॉक्टरों ने कहा गया कि हॉस्पिटल खाली कर दें। महिला की सर्जरी शुरू हो गई थी, इसलिए उसे बीच में रोकना भी मुश्किल था। ऐसे में बच्चा और उसकी मां की जान खतरे में पड़ सकती थी। ऐसे में मेडिकल टीम महिला को हॉस्पिटल से बाहर लाई। हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने महिला को घेरकर ओट तैयार किया। इस दौरान डॉक्टरों ने बच्चे का जन्म कराया। महिला को बेटा हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बच्चे के जन्म का वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला स्ट्रेचर पर लेटी हुई है। अस्पताल के कर्मचारी खुले आसमान के नीचे उसकी डिलीवरी में मदद कर रहे थे। फुटेज में अस्पताल के अन्य मरीजों के स्ट्रेचर भी आंगन में रखे हुए देखे जा सकते हैं।

Scroll to load tweet…

महिला और उसके बच्चे की हालत है स्थिर

थाई इन्क्वायरर के अनुसार, पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल जिरामरित ने बताया कि महिला सर्जरी के बीच में थी तभी भूकंप आ गया था। सर्जिकल टीम ने मरीज को स्थिर करने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने का फैसला किया। मरीज और बच्चे की हालत अब स्थिर है। दोनों को अस्पताल के एक कमरे में रखा गया है। वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।