हिरासत में बंद कई विदेशी आतंकवादी यूरोप से हैं, लेकिन उनके देश उन्हें वापस लेने के इच्छुक नहीं है। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि इस मामले में गठबंधन साझीदारों के बीच अब भी मतभेद है। 

वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि वे इराक एवं सीरिया में हिरासत में बंद इस्लामिक स्टेट के उन आतंकवादियों को अपने देश में वापस लेकर उनके खिलाफ अभियोग चलाएं जो उनके देश के नागरिक हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोम्पिओ ने करीब 30 गठबंधन सदस्यों के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि यह आवश्यक है कि वे दोनों देशों में आईएस के कब्जे के समय किए गए अत्याचारों के लिए हिरासत में बंद हजारों विदेशी आतंकवादियों को जवाबदेह बनाएं।

आतंकवादीयों को उनका देश नहीं ले रहा वापस 

हिरासत में बंद कई विदेशी आतंकवादी यूरोप से हैं, लेकिन उनके देश उन्हें वापस लेने के इच्छुक नहीं है और अधिकारियों ने स्वीकार किया कि इस मामले में गठबंधन साझीदारों के बीच अब भी मतभेद है कि इन आतंकवादियों से निपटने का सर्वश्रेष्ठ तरीका क्या हैं।

पोम्पिओ ने कहा कि इन आतंकवादियों को उनके देश में न्याय के दायरे में लाया जाना महत्वपूर्ण है ताकि उन्हें सीरिया और इराक में फिर से कब्जा करने से रोका जा सके।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)