पाकिस्तान के गुलशन-ए-इकबाल में कराची यूनिवर्सिटी मस्कन गेट के सामने एक 4 मंजिला इमारत में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कराची. पाकिस्तान के गुलशन-ए-इकबाल में कराची यूनिवर्सिटी मस्कन गेट के सामने एक 4 मंजिला इमारत में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


डॉन न्यूज के मुताबिक, इस इलाके में मंगलवार को भी एक इमारत में धमाका हुआ था। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए थे। जिस बिल्डिंग में बुधवार को धमाका हुआ, वहां से पाकिस्तान के सबसे बड़े सामाजिक संगठन ईधी फाउंडेशन का ऑफिस कुछ ही मीटर की दूरी पर है।

बम धमाके का शक
पाकिस्तानी मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि धमाके की आवाज और वहां फैली बदबू से बम धमाके का ही शक है। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट दूसरी मंजिल पर हुआ। जिस घर में विस्फोट हुआ वहां का सामान और कुछ लोहे के टुकड़े करीब 500 मीटर दूर तक देखे गए।

Scroll to load tweet…