आज के समय में ज्यादातर लोग टाइम पास के लिए फेसबुक का सहारा लेते हैं। फेसबुक ने भी लोगों के मनोरंजन के लिए इसमें कई फीचर ऐड किये हैं। लेकिन अब इनमें से एक फीचर को फेसबुक हटा रहा है। 

डेस्क: फेसबुक ने अपने मैसेंजर से इंस्टेंट गेम का ऑप्शन हटाने का फैसला लिया है। अब इसे वहां से सीधे मेन ऐप में शामिल किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, ऐसा करने से मैसेंजर ऐप की स्पीड बढ़ जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभी तक लोग मैसेंजर पर लूडो क्लब, बास्केटबॉल, वर्ड्स विद फ्रेंड्स फ्रेंजी, Pac-Man और स्पेस इन्वेडर्स जैसे गेम्स खेल सकते थे। चैट करने के अलावा उन्हें गेम खेलने की सुविधा भी दी गई थी। 

लेकिन अब ये फीचर डायरेक्ट फेसबुक ऐप पर मिलेगी। इससे मैसेंजर की स्पीड बढ़ जाएगी। कंपनी ने अब फेसबुक ऐप को गेमिंग ऐप में कन्वर्ट करने की पहल की है। कहा जा रहा है कि सबसे पहले ये सुविधा आईफोन से हटाई। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसे हटाया जाएगा।