रिपब्लिका डेली से बात करते हुए एक पीड़ित ने कहा, आरोपी ने खुद को एक डॉक्टर के रूप में बताया। वह महिलाओं के जन्म स्थान से लेकर उनकी तारीख के बारे में जानता था। 

इटली. यहां बारी में एक फेक गायनेकोलॉजिस्ट (Fake Gynecologist) का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने वेबकैम (Webcam) के जरिए सैकड़ों महिलाओं का वजाइनल टेस्ट किया। उसपर 400 से अधिक महिलाओं को ठगने का आरोप है। पुलिस ने छापा मारकर इस डॉक्टर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पुष्टि की कि कई पीड़ितों की शिकायतों के बाद कई स्मार्टफोन और मेमोरी कार्ड जब्त किए गए, जिसके बाद अधिकारियों ने उनके कॉल को वायरटैपिंग किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

400 से अधिक महिलाओं को बनाया निशाना
पुलिस ने एक बयान में कहा कि उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाया, जिनका पूरे देश के क्लीनिकों में स्वाब हो गया था। उसने उन्हें एक ऑनलाइन स्त्री रोग संबंधी टेस्ट से गुजरने के लिए राजी किया। अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि लाजियो से लोम्बार्डिया और कैलाब्रिया तक पूरे इटली में 400 से अधिक महिलाओं को निशाना बनाया गया था।

रिपब्लिका डेली से बात करते हुए एक पीड़ित ने कहा, आरोपी ने खुद को एक डॉक्टर के रूप में बताया। वह महिलाओं की तारीख और जन्म स्थान जानता था। उसने पूछा कि क्या मैंने हाल के महीनों में स्त्री रोग संबंधी जांच की है। उसे व्यक्तिगत सवाल पूछे। फिर जूम या हैंगआउट के जरिए एक वीडियो कॉल किया। फिर मुझे मेरे प्राइवेट पार्ट को दिखाने के लिए कहा। 

सैलेंटो की 24 साल की महिला ने पहली बार कथित दुर्व्यवहार की सूचना दी। वह दावा करती है कि जब उसने वीडियो अपॉइंटमेंट की व्यवस्था की तो आरोपी उसके बारे में सबकुछ जानता था। वीडियो पर ही उसने उसे कपड़े उतारने के लिए कहा, लेकिन जब उसे लगा कि कुछ गड़बड़ है तो वह रुक गई। लेकिन दुख की बात है कि सैकड़ों महिलाएं अनजाने में उसका शिकार बन गईं। 

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक