अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को अब एक बड़ा झटका लगा है। फेडरल जज ने समानता के सिद्धांत का हवाला देते हुए ट्रंप प्रशासन के इस आदेश पर रोक लगा दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई विवादित फैसले लिए हैं। लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है। ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर समुदाय की भर्ती पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि 18 मार्च को एक फेडरल जज ने समानता के सिद्धांत का हवाला देते हुए ट्रंप प्रशासन के इस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके कारण यह प्रतिबंध निलंबित हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जज ने डोनाल्ड ट्रंप का फैसला पलटा

जज ने अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के जनवरी अंत में जारी किए गए आदेश पर रोक लगाई जिसमें कहा गया था कि सभी लोग समान रूप से बनाए गए हैं। यूएस डिस्ट्रिक्ट जज एना रेयेस ने मंगलवार को मामला सुनाया। इस दौरान, जज ने कहा कि सरकार की यह नीति ट्रांसजेंडर समुदाय के सेवा सदस्यों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार यह साबित करने में सफल नहीं हो पाई कि इस प्रकार का प्रतिबंध लगाने से कोई वैध सैन्य उद्देश्य पूरा होता है।

यह भी पढ़ें: Sunita Williams की वापसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- जो वादा किया…

2016 में ट्रांसजेंडर सैनिकों को सेवा करने की अनुमति

2016 में रक्षा विभाग की नीति ने ट्रांसजेंडर सैनिकों को खुलकर सेवा करने की अनुमति दी थी। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान उन्होंने ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध लगा दिया जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी। इसके बाद, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पदभार संभालते ही इस प्रतिबंध को समाप्त कर दिया।