Flight Emergency Landing: जापान एयरलाइंस की एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आने से विमान 26,000 फीट से तेजी से नीचे गिरने लगी। तेजी से हुई गिरावट के कारण यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क पहनने पड़े।

Flight Emergency Landing: जापान एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सोमवार को तब हड़कंप मच गया जब विमान अचानक 26,000 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गिरने लग गया। यह फ्लाइट शंघाई से टोक्यो जा रही थी और इस पर कुल 191 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यात्रियों को पहनने पड़े ऑक्सीजन मास्क

घटना के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह करीब 36,000 फीट से सीधे 10,500 फीट तक नीचे आ गया। इस तेजी से हुई गिरावट के कारण यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क पहनने पड़े। 

विमान जापान एयरलाइंस और उसकी सहायक कम लागत वाली एयरलाइन स्प्रिंग जापान के कोड-शेयर के तहत उड़ान भर रहा था। पायलट ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए विमान को जापान के कंसाई एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई। खुशकिस्मती से इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

अचानक से तेजी से गिरने लगा प्लेन

प्लेन में बैठे कुछ यात्रियों ने इस भयावह मंजर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि कुछ भी हो सकता है। फिलहाल, विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि गड़बड़ी की असली वजह का पता लगाया जा सके। एक यात्री ने इसे अपने जीवन का सबसे डरावना अनुभव बताया और कहा कि विमान शाम 7 बजे के आसपास तेजी से गिरने लगा और सिर्फ 20 मिनट में 3,000 मीटर की ऊंचाई तक आ गया।

यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया की फायरवर्क फैसिलिटी में धमाका, भीषण आग से आसमान में छाया धुएं का गुबार

डर के मारे यात्री ने लिख दी वसीयत

People मैगजीन के मुताबिक, एक यात्री ने तो बताया कि वह रोने की हालत में पहुंच गया था और उसने डर के मारे अपनी वसीयत, बैंक कार्ड के पिन और इंश्योरेंस की जानकारी तक लिख डाली। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान ने जापान के ओसाका शहर में सुरक्षित लैंडिंग कर ली और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

सभी यात्रियों को एयरलाइंस की ओर से 15,000 येन यानी कि 104 डॉलर का मुआवजा और एक रात का होटल ठहराव भी दिया गया। घटना की जांच शुरू हो गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अचानक आई खराबी की वजह क्या थी।