Chad Independence Day: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चाड के स्वतंत्रता दिवस पर वहां के सभी देशवासियों को बधाई दी है। भारत और चाड का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। 

India-Chad Diplomatic Relationship: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार 11 अगस्त के दिन चाड के विदेश मंत्री अब्दुलये सब्रे फदौल, उनकी सरकार और देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। ऐसा करते हुए उन्होंने भारत और चाड के रिश्ते को और मजबूत करने का काम किया है। एक्स पर उन्होंने इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। भारत के जरिए चाड को भेजी गई मेडिकल हेल्प से जुड़ी एक तस्वीर को शेयर करते हुए एस जयशंकर ने पोस्ट पर लिखा, "विदेश मंत्री अब्दुलये सब्रे फदौल, सरकार और चाद के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2011 के बाद मजबूत हुए चाड और भारत के रिश्ते

चाड के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्री अब्देलमाजिद अब्दरहीम को एन जामेना में भारत के राजदूत हिफजुर रहमान द्वारा 2,300 किलोग्राम जरूरी जीवन रक्षक दवाओं और वैक्सीन की मदद भेजी गई है। 2011 के बाद से भारत और चाड के बीच हाई लेवल पर दोनों देशों का रिश्ता बढ़ा, जिसके अंदर कई सारे दौरे और बातचीत का दौर शामिल हुआ है। चाड अफ्रीका का एक देश है, जोकि टीम-9 की पहल का एक हिस्सा माना जाता है। टीम 9 में मौजूद देश भारत के साथ मिलकर तकनीकी और आर्थिक विकास करना चाहते हैं। दोनों देशों के बीच हाईड्रोकार्बन, खनन, खेती और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर्स में बड़े पैमाने पर काम करने की संभावना है।

कोविड के टाइम पर चाड के लिए फरिश्ता बना भारत

2020 में कोविड के वक्त भारत ने चाड को 6 टन दवाइयों मुफ्त में उपलब्ध करवाई थी, जिसके अंदर एंटीबायोटिक्स और एचसीक्यूएस शामिल थे। 2018 में भारत ने चाड की राजधानी N DJamena को सोलर पैनल बनाने के लिए 27.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज दिया था। चाड में भारत की 40 हजार से ज्यादा कंपनियां चल रही है। कुछ लोग वहां पर बिजनेस भी कर रहे हैं। भारत मुख्य रूप से चाड गणराज्य से कच्चा तेल, कच्चा कपास, गोंद अरबी प्राप्त करता है। आने वाले वक्त में इन दिनों देशों के रिश्ते और भी मजबूत हो सकते हैं। 2000 और 2013 में दोनों देशों ने कई सारे समझौतों पर हामी भरी है, जिससे उनके रिश्ते अलग लेवल पर पहुंचे हैं।