भारत के खिलाफ जहर उगलने और आतंकी साजिश रचने वाले कई दुश्मनों की मौत हो चुकी है। विदेशी धरती पर भारत के दुश्मनों का लगातार सफाया हो रहा है। 

Indian Enemies Death. भारत के खिलाफ जहर उगलने और आतंकी साजिश रचने वाले कई दुश्मनों की मौत हो चुकी है। विदेशी धरती पर भारत के दुश्मनों का लगातार सफाया हो रहा है। बीते 23 जून 2021 को पूर्वी पाकिस्तानी शहर लाहौर में आत्मघाती हमलावर ने लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के घर के ठीक बाहर पुलिस चौकी में अपनी कार घुसा दी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि उनके परिवार से कोई भी घायल नहीं हुआ। 2008 के मुंबई नरसंहार का मास्टरमाइंड सईद जब हमला हुआ तब वह अपने घर पर नहीं था, ऐसे कई हमले हाल के वर्षों में सामने आए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विदेश में हो रहा भारत के दुश्मनों का सफाया

हाफिज सईद के घर पर हमले को लेकर पहले भारत को जिम्मेदार ठहराया गया था। पाकिस्तान ने यहां तक कहा कि हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि भारत इस हमले में शामिल है। हमारी सेनाओं के पास इस बात के सभी सबूत हैं कि उन्होंने इसके लिए फंडिंग की थी। पाकिस्तान के तत्कालीन आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने दिसंबर 2022 में यह बयान दिया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने उस समय टिप्पणी कोई कमेंट नहीं किया था। मोहम्मद सईद को 2019 में पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किया गया था और बाद में कई आतंकवाद मामले में दोषी ठहराया गया था। वह वर्तमान में 31 साल की जेल की सजा काट रहा है लेकिन 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के लिए उस पर कभी मुकदमा नहीं चलाया गया।

सुरक्षित जगहों पर मारे जा रहे हैं आतंकी

हाफिज सईद भले ही बच गया लेकिन कई दूसरे आतंकी मारे गए। सईद का डिप्टी और जमात-उद-दावा नेता अब्दुल सलाम भुट्टवी की इसी साल जेल में मौत हो गई। खालिस्तानी कट्टरपंथी निज्जर की हत्या कनाडा में कर दी है। भारत में मोस्ट वांटेड दर्जनों आतंकियों को पाकिस्तान में मार डाला गया।

यह भी पढ़ें

खालिस्तानी आतंकी के वीडियो की जांच कर रही कनाडा पुलिस, मंत्री ने कहा- "गंभीरता से लेते हैं हर धमकी"